फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में मिल रहा है गैस कनेक्शन, आप भी उठा सकते हैं फायदा, क्लिक करके जानिए कैसे

Sun, 22 Apr 2018 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
lpg
अगर आप के पास अब तक गैस कनेक्शन नहीं है, तो ये अच्छी खबर आपके लिए है। आपको फ्री में गैस कनेक्शन मिल सकता है, जानिए कैसे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
lpg
गरीब की रसोई तक गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए मई 2016 से शुरू की गई मोदी सरकार की इस योजना को काफी तारीफ मिल रही है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना। इसके तहत घर में पहले गैस कनेक्शन न होने की शर्त के साथ नया गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए 14 अप्रैल 2018 से देश भर में ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
LPG Gas Cylinder
बता दें कि गैस कनेक्शन के लिए उन महिलाओं को पात्र माना जा रहा है। जिनके परिवारों को सोशल इकॉनोमिक कॉस्ट सेंसस में आर्थिक तौर पर कमजोर के रूप में चिंहित किया गया है। इस योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को जल्द ही मिट्टी के चूल्हे से आजादी मिल जाएगी।

4 of 6
LPG Gas Cylinder
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले अशुद्ध वातावरण यानी धूंए से छुटकारा दिलाना है। योजना के तहत पंजाब में 40 हजार परिवारों में से 26,519 परिवारों को एलपीजी कनेक्शन मिल चुके हैं। आने वाले समय में यह सुविधा बाकी रहते परिवारों को भी दी जाएगी। यह जानकारी बीपीसीएल के जिला नोडल अधिकारी मनोज नामजोशी व जपजीव सिंह चावला डिप्टी मैनेजर एलपीजी जोन बठिंडा ने दी।
विज्ञापन

5 of 6
एलपीजी सिलेंडर
योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी LPG वितरण केंद्र में जमा कराना है। उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र LPG वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है अथवा ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी आवेदन पत्र के साथ ही जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रसोई गैस सिलेंडर
2 पन्ने के आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी जैसे कि नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, जन धन / बैंक खाता संख्या को भरना जरुरी है। BPL राशन कार्ड,  एक फोटो ID जैसे की आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, या फिर ड्राइविंग लाइसेंस, लीज करार, टेलीफोन, बिजली या पानी का बिल ,LIC पालिसी, बैंक / क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को आईडी प्रूफ माना जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें