500-1000 रुपये का नोट बंद होने के बाद होटल से लेकर बस अड्डे पर दिनभर 100-100 के नोटों के लिए मारामारी चलती रही। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
होटल से लेकर बस अड्डे तक नोटों की मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपये का नोट बंद होने को दंश दोनों अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर वीरवार को यात्रियों को भुगतना पड़ा। खुले पैसे न होने के चलते सेक्टर - 17 और 43 बस स्टैंड के फूड स्टालों पर खाना नहीं मिला और टिकट काउंटर पर खुला पैसा नहीं होने के कारण टिकट के लिए तीन से पांच घंटे तक इंतजार क रना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 8
होटल से लेकर बस अड्डे तक नोटों की मारामारी
दिल्ली से चंडीगढ़ आए हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर वीरेंदर ने बताया कि उनके पास खुले पैसे नहीं है। इस कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो पैसे उनको खुले मिले थे, वे खत्म हो गए। यात्रियों की ओर से खुले पैसे कम मिल रहे थे। इस कारण समस्या का सामना करना पड़ा।
4 of 8
होटल से लेकर बस अड्डे तक नोटों की मारामारी
संगरूर से आए सुमित ने बताया कि दिल्ली से हमारी फ्लाइट है। खुले पैसा नहीं होने के कारण परेशानी हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर - 17 बस स्टैंड के फूड स्टाल में खुले पैसे नहीं होने के कारण खाने का कोई सामान नहीं खरीद सके। दिल्ली के लिए टिकट लेने के लिए एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
5 of 8
होटल से लेकर बस अड्डे तक नोटों की मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर से आए आशुतोष सिंह ने बताया कि सेक्टर - 17 बस स्टैंड के फूड स्टाल में पानी की बोतल नहीं दी गई। एक हजार का नोट देने पर कहा गया कि दुकान पर पानी नहीं मिलेगा। रिचार्ज की दुकान पर कागज का बैनर टांगा गया है कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद हैं। इसलिए हम कोई सामान नहीं देंगे।
विज्ञापन
6 of 8
होटल से लेकर बस अड्डे तक नोटों की मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर - 43 बस स्टैंड से पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड केशहरों में जाने वाली बसों के यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों केपास खुले पैसे नहीं होने के कारण उन्हें टिकट लेने के लिए दो घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 8
होटल से लेकर बस अड्डे तक नोटों की मारामारी
500 और 1000 का नोट कंडक्टर के पास अधिक आ रहे थे। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, सहित अन्य रूटों की बसाें के टिकट के लिए यात्री लाइन लगाए रहे। टिकट नहीं मिलने पर कई बार यात्रियों और कंडक्टर के बीच झड़प हुई।
लुधियाना जाने वाली संदीप कौर ने बताया कि वह दो घंटे से लाइन में लगी हैं। पांच सौ का नोट होने के कारण उन्हें टिकट नहीं दी जा रही है। वहीं अमृतसर जाने वाले परमिंदर सिंह, अनिल शर्मा ने बताया कि खुले पैसे नहीं होने के कारण टिकट नहीं मिला है।