मोहाली के दशहरा मैदान में बुधवार को पंजाब के सभी जिलों के डीसी दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों ने राज्यस्तरीय रोष रैली की। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 4
डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों ने की रोष रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली के बाद सीएम आवास की ओर कूच किया तो चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर कर्मचारियों के मार्च को रोका। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी वहीं सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को वाटर केनन का प्रयोग करना पड़ा। धरने के दौरान वहां से गुजर रही सड़क पर आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
3 of 4
डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों ने की रोष रैली
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके जब कर्मचारियों ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम के आवास जाने के लिए बेरीकेट्स तोड़ कर आगे जाने की कोशिश की तो चंडीगढ़ पुलिस ने इन पर पानी की बौछारें कर दी। पानी की बौछारों से प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके और पुलिसकर्मियों ने इनको धरना स्थल से हटा दिया।
डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों ने की रोष रैली
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि कुछ वहीं डटे रहे और पानी की बौछारों के बीच ही पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पानी की बौछारों के कारण मोहाली पुलिस के अधिकारी भी भीग गए। वहीं यूनियन नेता ओम प्रकाश ने बताया कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक पूरे पंजाब के डीसी दफ्तरों में हड़ताल जारी रहेगी।