पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर जिस जगह आतंकी हमला हुआ, वहां से बेहोश मिले व्यक्ति को संदिग्ध नजर से देखा जा रहा है। तस्वीरें।
विज्ञापन
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
2 of 11
बेहोशी की हालत में मिले युवक की दोनों टांगों पर छर्रे लगे हुए थे। युवक को सख्त पुलिस निगरानी में रखा गया है। उससे किसी को मुलाकात नहीं करने दी जा रही है। शाम तक उसकी सुध लेने के लिए कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा, जिससे जांच एजेंसियों को शंका बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
3 of 11
सिविल अस्पताल के एसएमओ भूपिंदर सिंह के मुताबिक युवक बोलने में सक्षम नहीं है, लेकिन जब कोई चिकित्सक या पुलिस मुलाजिम बोलता है तो वह उत्सुकता से उसकी तरफ देखता है। उसकी दोनों टांगों पर छर्रे लगे थे, जिनको आपरेशन के बाद निकाल दिया गया है।
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
4 of 11
फिलहाल उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। युवक के माथे पर टांके लगने के पुराने निशान है और वह मैले कपड़े पहने हुए था। यह युवक कौन है और इसको छर्रे कैसे लगे, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वहीं युवक को सख्त पुलिस निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
5 of 11
पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन में आज जिस जगह आतंकी हमला हुआ, वहां के ढाकी एरिया के लोगों की नींद सुबह गोलियों की आवाज से खुली। देखिए, आंखों देखी।
विज्ञापन
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
6 of 11
ढाकी के रहने वाले दिनेश शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने तड़के सुबह शोर सुना तो ऊपर जाकर देखा कि क्या हुआ है। एयर फोर्स की ओर से तेज आवाज वाले हेलिकॉप्टर सर्च ऑपरेशन के लिए लगा दिए गए और स्थानीय लोगों को भी एलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
7 of 11
दिनेश शर्मा का घर एयर फोर्स स्टेशन से 700-800 मीटर दूर है। इस दौरान उन्होंने गोलियां चलने की तेज आवाज सुनी। शर्मा ने बताया कि एसपी की किडनैपिंग की खबर के बाद शनिवार को ही बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई थी।
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
8 of 11
वहीं, दूसरी ओर संदिग्ध व्यक्ति के मिलने के सूचना के बाद वह सतर्क हो गए। उन्होंने बताया कि पूरी रात संदिग्धों की तलाश के लिए हेलिकॉप्टर मंडराते रहे और वह ताजा जानकारी के लिए टीवी के सामने बैठे रहे।
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
9 of 11
सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने भी तड़के गोली चलने की आवाज सुनी। वहीं एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित डीएवी कॉलेज में भी हमले के मद्देनजर परीक्षा स्थगित कर दी गई। कॉलेज के प्रिंसिपल शमिंदर शर्मा ने बताया कि अब परीक्षा नौ जनवरी को होगी।
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
10 of 11
शर्मा ने कहा कि दीनानगर के बाद यहां हमले के बावजूद यहां शांति का माहौल है। उन्हें सुरक्षा बल पर विश्वास है कि वह आतंकियों को खत्म कर देंगे। उन्होंने बताया कि हमले के बावजूद उन्होंने नरोट जैमल स्थित पीसीएमएस में तैनात अपनी बेटी को काम करने भेजा।
आतंकी हमला: बेहोश मिला व्यक्ति आतंकियों का साथी तो नहीं?
11 of 11
इस समय क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाए गए हैं। पठानकोट आने और जाने वाले वाहनों पर पंजाब पुलिस की ओर से निगरानी रखी जा रही है।