फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमला: एयरबेस की सुरक्षा पर उठे 4 सवाल

Tue, 12 Jan 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पठानकोट आतंकी हमले से पहले एयरबेस कैंप की भीतरी और बाहरी सुरक्षा में लापरवाही सामने आ रही है। एनआईए की टीम चार मुख्य बिंदुओं पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन

आतंकी हमला: एयरबेस की सुरक्षा पर उठे 4 सवाल

2 of 6
जांच का फोकस जहां बमियाल बॉर्डर की तरफ है वहीं बेस कैंप में लापरवाही की जांच भी शुरू हो गई है। यह चारों एयरबेस में लापरवाही और कोताही के हैं। बता दें कि आतंकी हमले के बाद एयरबेस का जायजा लेने पहुंचे रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने तो साफ ही कह दिया था कि एयरबेस कैंप की सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई थी। एनआईए यह जांच कर रही है कि यह चूक लापरवाही थी या फिर एक साजिश का हिस्सा।

विज्ञापन

आतंकी हमला: एयरबेस की सुरक्षा पर उठे 4 सवाल

3 of 6
1.अलर्ट के बावजूद सुरक्षा कड़ी नहीं: दो जनवरी को शाम तक खुफिया एजेंसियों को पता चल गया था और आईबी व आर्मी इंटेलिजेंस ने साफ कर दिया था कि आतंकियों का निशाना पठानकोट कैंट या फिर पठानकोट एयरबेस है। इसके बावजूद संवेदनशील बेसकैंप में कमांडो की तैनाती क्यों नहीं की गई। बेस कैंप के चारों तरफ घेरा डालकर आर्मी क्यों नहीं लगाई गई। सुरक्षा डीएससी के हवाले ही क्यों रखी गई। अंदरूनी सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाए गए।

आतंकी हमला: एयरबेस की सुरक्षा पर उठे 4 सवाल

4 of 6
2.जानबूझकर तो नहीं काटे गए कंटीले तार?: एयरफोर्स स्टेशन का एक हिस्सा हिमाचल में पड़ता है और इस हिस्से में गांव बेली महंता के जाने वाले रास्ते में लगते बेसकैंप की लंबी दीवार के तीनों पावर बल्ब गायब हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है। यह खामी आतंकवादियों की मददगार बनी है। इसके अलावा इस पर भी फोकस किया जा रहा है कि एयरबेस कैंप की दीवार पर लगे कंटीले तार जानबूझकर तो नहीं काटे गए।
विज्ञापन

आतंकी हमला: एयरबेस की सुरक्षा पर उठे 4 सवाल

5 of 6
3. सफाई में भी चूक: एयरबेस कैंप के 24 किलोमीटर के दायरे में गांव धीरा की तरफ का इलाका ऐसा है, जहां पर बिल्कुल सफाई नहीं करवाई गई। आशंका है कि इसी इलाके में एमबी नाले की तरफ से आतंकवादी एयरबेस कैंप के भीतर घुसने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमला: एयरबेस की सुरक्षा पर उठे 4 सवाल

6 of 6
4. एयरबेस का जयचंद कौन?: एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि एयरबेस कैंप के अंदर आतंकियों का मददगार कौन है। एनआईए को काफी इनपुट और सुराग मिल गए हैं और कड़ियों को आपस में जोड़ा जा रहा है। एनआईए की टीम ने रविवार को एयरबेस कैंप के भीतर इन चारों प्वाइंट्स पर अपना होमवर्क किया और इसकी तह तक जाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें