पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों में एक इंटरनेशनल शूटर भी था। जानिए उनके बारे में।
विज्ञापन
देखिए, आतंकी हमले में शहीद जवानों में एक इंटरनेशनल शूटर भी
2 of 5
ये शूटर थे सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड फतेह सिंह, जो पठानकोट में शनिवार को हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। फतेह सिंह गुरदासपुर जिले के झंडा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
देखिए, आतंकी हमले में शहीद जवानों में एक इंटरनेशनल शूटर भी
3 of 5
फतेह सिंह बिग बोर शूटर थे। उन्होंने 1995 में नई दिल्ली में हुई पहली राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 300 मीटर बिग बोर स्पर्धा में टीम स्वर्ण और व्यक्तिगत रजत जीता था। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय निशोनबाज फतेह सिंह के निधन पर शोक जताया है।
देखिए, आतंकी हमले में शहीद जवानों में एक इंटरनेशनल शूटर भी
4 of 5
फतेह सिंह 50वीं डोगरा रेजीमेंट वे सूबेदार मेजर रहे और बाद में ऑनरेरी कैप्टन बने। रिटायर होने के बाद होकर अपने परिवार के पास मध्य प्रदेश में रह रहे थे। कुछ वर्ष पहले वह फिर सेना में बतौर अफसर डीएससी कोर में शामिल हो गए।
देखिए, आतंकी हमले में शहीद जवानों में एक इंटरनेशनल शूटर भी
5 of 5
फतेह सिंह 51 साल के थे और उनकी पोस्टिंग कुछ दिनों पहले ही पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में हुई थी। उनका बड़ा बेटा भी फौज में है। उनका बेटा गुरदीप सिंह दीपू भी सेना में तैनात है। उनका छोटा बेटा नितिन ठाकुर अपनी मां मधु बाला और पारिवारिक सदस्यों के साथ पार्थिव शरीर लेने गुरदासपुर पहुंचे।