पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद एजेंसियों ने पाकिस्तान से पठानकोट आई एक कॉल ट्रेस की, जिसमें आतंकी की अपनी मां से हुई बातचीत पता चली। देखिए मामला।
विज्ञापन
पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’
2 of 5
एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी ने कॉल कर पाकिस्तान में अपनी मां से कहा कि मैं फिदायीन मिशन पर हूं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आतंकी मारा गया है या उन दो में शामिल है जिनके अब भी पठानकोट एयरबेस में छिपे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की पाकिस्तान में चार बार बातचीत हुई।
विज्ञापन
पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’
3 of 5
कैसे घुसे स्टेशन में: बताया जा रहा है कि आतंकी दो टुकड़ियों में सेना की वर्दी पहने एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांदकर अंदर घुसे। एक टुकड़ी रेजिडेंशियल एरिया की तरफ और दूसरी तकनीकी क्षेत्र में घुस गई। आतंकी आत्मघाती हमले की फिराक में थे लेकिन असफल होने पर उन्होंने ग्रेनेड फेंके और जवानों पर फायरिंग की।
पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’
4 of 5
इसलिए चुना पठानकोटः पठानकोट का एयरफोर्स स्टेशन अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास है। यहां बड़े हथियार रखे जाते हैं। युद्ध की स्थिति में पूरी रणनीति को यहां से ही अंजाम दिया जाता है। 1965 और 1971 की लड़ाई में भी इस एयरफोर्स स्टेशन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। मिग-21 लड़ाकू विमानों के लिए भी पठानकोट बेस स्टेशन है। अगर आतंकी तकनीकी क्षेत्र तक पहुंच जाते तो स्टेशन को भारी नुकसान होता। कई लड़ाकू जहाज और हेलीकॉप्टर बर्बाद हो जाते।
पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’
5 of 5
आतंकी के पास था एसपी का फोनः बताया जा रहा है कि एसपी सलविंदर सिंह के गनमैन कुलविंदर सिंह ने अपहरण की सूचना मिलने के बाद एसपी के मोबाइल पर कॉल की तो सामने से किसी ने कहा ‘सलाम आलेकुम’। इसके बाद गनमैन ने बताया कि फोन एसपी का है तो कॉल काट दी गई। ऐसा अंदेशा है कि एसपी का फोन किसी आतंकी ने ही उठाया था।