फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर मिला ऐसा पाकिस्तानी 'गुप्तचर', सेना में हड़कंप

Wed, 03 Jun 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 6
इंडो-पाक बॉर्डर पर स्थित गुरदासपुर सेक्टर के पठानकोट के साथ सटे सीमांत गांव में एक पाकिस्तानी 'गुप्तचर' मिलने से सेना में हड़कंप मच गया है। देखिए कौन है वो गुप्तचर? सभी फोटोः डेली मेल
विज्ञापन

बॉर्डर पर मिला ऐसा पाकिस्तानी 'गुप्तचर', सेना में हड़कंप

2 of 6
ये गुप्तचर कोई और नहीं, बल्कि कबूतर है। गांव वासियों ने इस कबूतर को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने कबूतर की मेडिकल जांच कराने के बाद इसे बीएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बॉर्डर पर मिला ऐसा पाकिस्तानी 'गुप्तचर', सेना में हड़कंप

3 of 6
सेना ने आशंका जताई है कि सीमा पर बीएसएफ की सख्ती के बाद आईएसआई या पाक तस्करों ने अपने भारतीय एजेंटों तक संदेश पहुंचाने के लिए एक बार फिर कबूतरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

बॉर्डर पर मिला ऐसा पाकिस्तानी 'गुप्तचर', सेना में हड़कंप

4 of 6
हुआ यूं कि लोगों को गांव में एक कबूतर दिखा जो आम कबूतरों के मुकाबले बड़ा था। लोगों ने कबूतर को कई बार उड़ाना चाहा, परंतु वह थोड़ा उड़ने के बाद फिर गिर जाता। इस पर लोगों ने कबूतर को पकड़ लिया। कबूतर के पंखों के नीचे पाकिस्तानी मुहर लगी हुई थी। यह मुहर अंग्रेजी और उर्दू में थी- जिस पर शेखरगढ़, जिला नैरोवाल, पाकिस्तानी पंजाब लिखा था।
विज्ञापन

बॉर्डर पर मिला ऐसा पाकिस्तानी 'गुप्तचर', सेना में हड़कंप

5 of 6
लोगों ने बताया कि कबूतर के पंख पर दस अंकों वाला पाकिस्तानी मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। पाकिस्तानी कबूतर की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। उन्होंने कबूतर का एक्स रे और अन्य मेडिकल जांच कराने के बाद इसे बीएसएफ को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर मिला ऐसा पाकिस्तानी 'गुप्तचर', सेना में हड़कंप

6 of 6
क्षेत्र के कुछ लोगों का मानना है कि यह भी कह रहे हैं कि पाकिस्तान में लोग कबूतरबाजी का काफी शौक रखते हैं। वहां कबूतरों की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। वहीं से कोई प्रतियोगी कबूतर रास्ता भटक कर भारतीय क्षेत्र में आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें