गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सिख संगतों पर पुलिस के लाठी चार्ज के बाद बवाल। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। देखिए तस्वीरें। रिपोर्ट: दविंदर पाल सिंह
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
2 of 10
गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सिख संगतों पर पुलिस के लाठी चार्ज के बाद बवाल। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मामला फरीदकोट के उपमंडल जैतो के गांव बरगाड़ी में शरारती तत्वों द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों की गई बेअदबी का है।
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
3 of 10
गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों की गई बेअदबी पर मंगलवार को मोगा में सिख संगत का गुस्सा फूट पड़ा। सिख संगत ने गांव बट्टर कलां बस अड्डे के पास मोगा-बरनाला और मोगा-कोटकपूरा मार्ग स्थित गांव रोडे के कॉलेज के सामने यातायात रोक दिया और नारेबाजी की।
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
4 of 10
रास्ता रोककर बैठी लोकल गुरुद्वारा समिति के प्रधान हरमेल सिंह और ग्रंथी गुरजीत सिंह समेत अन्य सिख संगत को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर दिया तो विरोध में सिख संगत ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
5 of 10
पुलिस वालों ने खेतों में भाग कर जान बचाई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शनकारियों के पथराव में तीन एएसआई समेत करीब 12 पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
6 of 10
भड़के लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को भी तोड़फोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया।
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
7 of 10
सिख संगत का हंगामा देख पुलिस भी पीछे हट गई। हंगामे की सूचना मिलने पर आसपास से अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए और फिर से सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया। लोगों ने घरों की छतों पर ईंट-पत्थर इकट्ठा कर लिया।
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
8 of 10
सूचना मिलते ही डीसी परमिंदर सिंह गिल और जिला पुलिस प्रमुख चरनजीत सिंह समेत जिले के सीनियर सिविल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पथराव में घायल हुए एएसआई बलविंदर सिंह और सुखमंदर सिंह को सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है।
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
9 of 10
वहीं एएसआई मेजर सिंह के अलावा महिला कांस्टेबल बलवीर कौर समेत अन्य कई पुलिस कर्मी को मामूली चोटें आईं। पथराव में मामूली घायल पुलिसकर्मियों को मरहम पट्टी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।