डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को जेल में गए एक साल पूरा हो गया है। इन 365 दिनों में बाबा का क्या हो गया और उनकी जिंदगी कैसे कटी, इस पर एक स्पेशल रिपोर्ट पर नजर डालिए।
विज्ञापन
2 of 10
राम रहीम
राम रहीम को साध्वी यौन शोषण केस में 25 अगस्त 2017 को दोषी करार दिया था। उसी दिन पंचकूला समेत सिरसा और हरियाणा भर में हिंसा हुई थी। करीब 38 लोग मारे गए थे और जान माल को काफी नुकसान हुआ था। माहौल बिगड़ते देखकर बाबा को 25 तारीख को ही सुनारिया जेल रोहतक शिफ्ट कर दिया गया था। यहां 28 अगस्त को कोर्ट लगी और बाबा को 10-10 साल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
3 of 10
राम रहीम
- फोटो : SELF
राम रहीम को अब जेल में एक साल पूरा हो गया है। इसी के साथ पंचकूला में हुई हिंसा को भी। वहीं जेल में बाबा के 365 दिन कैसे कटे, इस बारे में कई तरह की जानकारियां सामने आई। बताया जा रहा है कि जेल की जिंदगी ने राम रहीम को बिल्कुल बदल दिया है। हालांकि वह बाहर आना चाहता है, और संगत को सत्संग सुनाना चाहता है।
4 of 10
राम रहीम
जेल में राम रहीम आलू, बैगन से लेकर अन्य सब्जियों की बुआई करता है। राम रहीम प्रतिदिन जेल में कड़ी मेहनत कर रहा है। वह तरह-तरह के काम करता है, लेकिन ज्यादातर बुआई का काम ही करता है। वह लोगों से बात करना चाहता है। अपने दिल का दर्द बांटना चाहता है। राम रहीम जेल में सत्संग कराना चाहता था। इसके लिए उसने जेल के अधिकारियों के समक्ष भी प्रस्ताव रखा था, मगर जेल अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 10
राम रहीम
- फोटो : self
जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है। हालांकि उसके साथ पांच छह बंदी और भी है। जेल में राम रहीम को कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जाती। राम रहीम की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह ही होती है। सप्ताह में दो दिन बाबा के परिजन उससे मिलने के लिए आते हैं। मुलाकात के दौरान परिवार के लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई जाती है।
विज्ञापन
6 of 10
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
सूत्रों के अनुसार, राम रहीम से मिलने वाले लोगों की मुलाकात जेल में बनी अलग बैरक में ही कराई जाती है। जब राम रहीम को बैरक से बाहर निकाला जाता है तो अन्य बंदियों को अंदर कर दिया जाता है। 365 दिन में बाबा का वजन भी कम हो गया है। चेहरे की चमक खो गई है और अब तो उसकी दाढ़ी भी सफेद हो गई है।
विज्ञापन
7 of 10
ram rahim
जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम के नाश्ते से लेकर खाने तक की वीडियोग्राफी कराई जाती है। खाना खिलाने के दौरान भी आईपीएस अधिकारी मौजूद रहते हैं। प्रत्येक सप्ताह कराई गई वीडियोग्राफी को विभागीय अधिकारियों को भेजा जाता है। जिस बैरक में राम रहीम को बंद किया गया है, उसमे तीनों समय नाश्ते से लेकर खाना ई रिक्शा के माध्यम से भेजा जाता है। ई रिक्शा के बैरक तक जाने की भी वीडियोग्राफी कराई जाती है।
8 of 10
ram rahim
जेल में बाबा को अभी तक मेहनताने के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिला है। जेल नियमों के मुताबिक, बाबा को काम करने के बदले जो रकम मिलनी थी, वो ऑनलाइन उनके खाते में जानी थी। नकद राशि के भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है। अब क्योंकि बाबा के सभी बैंक खाते सील हैं, तो इस वजह से मेहनताने की राशि उनके खाते में नहीं भेजी जा रही है।
9 of 10
Ram Rahim
जेल में रहते हुए राम रहीम बाइबिल पढ़ रहा है, अन्य किताबें भी पढ़ता है। बैरक में डेरामुखी चुपचाप बैठा रहता है और देर रात तक घूमता रहता है। दिन में कई घंटे की मजदूरी भी करता है। बाबा को कैदियों वाली वर्दी दी गई है। वह अनुशासन में रहते हुए काम करता है, सभी से व्यवहार भी अच्छा है। बाबा को अभी तक जेल में सब्जियां उगाते हुए ही देखा गया है।
जेल प्रशासन राम रहीम के खाते में हर महीने 5000 रुपये जमा कराता है, जिससे वह जेल की कैंटीन से फल और समोसा जैसे स्नैक्स खरीदता है। वह मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करता है, योगा भी करता है। अपने सभी काम वह खुद करता है। उसकी उगाई सब्जियों को जेल की मेस में भेजा जाता है। उसे प्रतिदिन 20 रुपए मेहनताना मिलता है।