देश में बेरोजगारी किस हद तक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 14 पदों पर भर्ती के लिए 2500 युवा पहुंचें।
विज्ञापन
2 of 4
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
पंजाब के लुधियाना में जगराओं पुल के कैंपिंग मैदान कॉम्पलेक्स में 152 इंफेंट्री बटालियन सिख आर्मी की भर्ती रैली शुरू हुई। भर्ती के पहले दिन रैली में लगभग 2500 युवाओं ने हिस्सा लिया। यह भर्ती आठ दिनों तक चलेगी। इसमें सिपाही (जरनल ड्यूटी)-11, सिपाही क्लर्क (स्टॉफ ड्यूटी)-1, सिपाही वॉशरमैन-1, सिपाही कुक-1 के पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
भर्ती 10वीं पास के लिए है। 18 साल से ऊपर के युवा ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं। कर्नल एनके शर्मा बताते हैं कि युवाओं में भर्ती होने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन ही इतने युवा आ गए, आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। सुबह से ही लड़के भर्ती के लिए पहुंचने लगे थे। भर्ती में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लड़के भी हिस्सा लेंगे।
बता दें कि भर्ती के दौरान युवाओं को 5 मिनट 4 सेकेंड में 1600 मीटर दौड़, चार राउंड लगाकर अपना पहला टेस्ट देना होगा। इसके लिए लड़कों के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। हर ग्रुप में 100 युवा शामिल किए गए हैं। 1600 मीटर दौड़ में पहले तीन स्थान पर आने वाले युवाओं को अगले पड़ाव के लिए सिलेक्ट किया जा रहा है। इसके बाद पुशअप, मेडिकल का टेस्ट लिया जाएगा।