अगर आपने नीट के लिए अप्लाई किया है तो एग्जाम से पहले यह डोक्यूमेंट जरूर बनवा लें। अगर आपके पास यह नहीं होगा तो परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगें।
विज्ञापन
2 of 7
एग्जाम देकर बाहर निकलते स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, नेशनल एलिजीबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट देने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए एग्जाम होने से पहले इसे जरूर बनवा लें। अगर एग्जाम से पहले आधार कार्ड जारी नहीं हो पाता तो रजिस्ट्रेशन नंबर से काम चल जाएगा। सीबीएसई ने इस सेशन से यही इसे एग्जाम के लिए अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में एग्जाम में बैठने के लिए आधार कार्ड या अप्लाई करने वाली स्लिप दिखाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
3 of 7
एग्जाम देकर बाहर निकलते स्टूडेंट्स
ऐसा करने के साथ ही सीबीएसई ने आधार कार्ड बनाने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए बोर्ड की ओर से देशभर में 104 सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक शहर में ऐसे सेंटर खोले गए हैं, जहां जाकर स्टूडेंट्स कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सुविधा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 3 से 5 हफ्तों में आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी स्टूडेंट को मैसेज और ईमेल से मिलेगी।
4 of 7
एग्जाम देकर बाहर निकलते स्टूडेंट्स
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए करवाई जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। परीक्षा 7 मई 2017 को आयोजित की जाएगी और इसके लिए कल ऑनलाइन आवेदन भी चल रहे हैं। 1 मार्च फीस जमा करने की आखिरी तारीख होगी।
विज्ञापन
5 of 7
एग्जाम देकर बाहर निकलते स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई प्रवक्ता के अनुसार एनईईटी के लिए 7 मई 2017 को देश भर के 80 शहर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने इस बार परीक्षा में बैठने के लिए अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की है। परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को अधिकतम तीन चांस दिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए स्टूडेंट के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। देश भर में 1500 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। देश भर से करीब 10 लाख स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
6 of 7
एग्जाम देकर बाहर निकलते स्टूडेंट्स
अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.cbseneet.nic.in पर जाएं और ऑनलाइ अप्लाई पर क्लिक करके पूरा फॉर्म भर दें। हालांकि उससे पहले फॉर्म को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश जरुर पढ़ लें। उसके बाद फॉर्म भरकर फीस जमा कर दे। कुछ ही दिनों बाद बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर देगा, जिसके अनुसार आप परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए आठ भाषाओं में नीट एग्जाम लिया जाएगा। इन भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, आसामी, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु का नाम शामिल हैं।