भारत-पाक सीमा पर आए दिन कोई न कोई मामला होता है। इन मामलों को दिल्ली पहुंचाने की बजाय जवान वहीं पर सुलझा लेते हैं। आखिर कैसे? ये सब दिखेगा 'जय हो डेमोक्रेसी' में।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर ओम पुरी की 'जय हो डेमोक्रेसी'
2 of 9
जाने माने कलाकार ओम पुरी लेकर रहे हैं, राजनीति पर आधारित ‘जय हो डेमोक्रेसी'। मूवी में सीमा विश्वास, आदिल और लेखक व डायरेक्टर रंजीत कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में चंडीगढ़ बेस्ड आर्टिस्ट खुशी राजपूत और इमेन्युअल सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर ओम पुरी की 'जय हो डेमोक्रेसी'
3 of 9
ओम पुरी मूवी की प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट के साथ चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से मूवी से जुड़ी अहम बातें साझा की।
भारत-पाक सीमा पर ओम पुरी की 'जय हो डेमोक्रेसी'
4 of 9
ओम पुरी ने बताया कि देश के कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें सुलझाने में राजनीतिक स्तर पर लंबा वक्त लग जाता है। ऐसे में लोग उस मुद्दे को भूल जाते हैं और उसे सुलझाने वाले उसके नाम पर पब्लिसिटी लूटते हैं। कुछ ऐसा ही ‘जय हो डेमोक्रेसी’ में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर ओम पुरी की 'जय हो डेमोक्रेसी'
5 of 9
अओम पुरी ने बताया कि आजकल छोटे बजट की अच्छी फिल्में भी काफी धमाल मचा रही हैं। ऐसी ही फिल्म है जय हो डेमोक्रेसी, जो कि जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर ओम पुरी की 'जय हो डेमोक्रेसी'
6 of 9
ओम पुरी ने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी बढ़िया है कि इसे बेहतर बनाने के लिए सभी कलाकारों ने काफी मेहनत की है। ओम पुरी ने उम्मीद जताई कि फिल्म को किसी बड़े बैनर का साथ न मिलने के बावजूद इसी लोगों का बढ़िया रिस्पांस मिलेगा। इसमें एक गंभीर मुद्दे को हास्य का पुट दिया गया है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर ओम पुरी की 'जय हो डेमोक्रेसी'
7 of 9
ओमपुरी ने कहा कि भारत-पाक सीमा पर दोनों देशों के बीच होने वाली छोटी-छोटी बातों को भी व्यंग के रूप में पर्दे पर दिखाया गया है। साथ ही दिखाया जाएगा कि कैसे एक छोटे से मामले को दिल्ली न पहुंचाने की बजाए वहां तैनात जवान खुद ही सुलझा लेता है।
भारत-पाक सीमा पर ओम पुरी की 'जय हो डेमोक्रेसी'
8 of 9
फिल्म के लेखक और डायरेक्टर रंजीत कपूर ने बताया कि फिल्म की स्टोरी पर उन्होंने कई साल पहले जेएनयू में प्ले किया था। यह काफी चर्चित रहा था। इस बारे में जब उनके दामाद विक्रमजीत सिंह को पता चला तो उन्होंने इस पर फिल्म बनाने की बात कही। बस यहीं से इसकी शुरुआत हुई और आज यह फिल्म सबके सामने है।
रंजीत कपूर ने कहा कि आजकल सभी निर्माता फिल्म बनाने से पहले अपने पैसे को सेव रखने के लिए उसमें बड़ी स्टारकास्ट तलाश करता है। लेकिन, इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार न होने के कारण इसे रिलीज होने में देर हो गई।