फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS संगीता की जगह आए नए SP ने आते ही दिखाए तेवर

Fri, 04 Dec 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
मंत्री से विवाद पर हुए IPS संगीता कालिया के तबादले के बाद उनकी जगह आए नए SP ओपी नरवाल ने आते ही इरादे जाहिर कर दिए। देखिए, क्या बोले वो।
विज्ञापन

IPS संगीता की जगह आए नए SP ने आते ही दिखाए तेवर

2 of 6
फतेहाबाद के नए एसपी ओपी नरवाल ने स्पष्ट कहा कि कोई भी इंचार्ज किसी के दबाव में न आएं। पुलिस के उच्च अधिकारी नहीं, निचले स्तर के अधिकारी अवैध शराब बिकवाने में मदद करते हैं। उनका दावा है इस तरह के अपराध पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसपी नरवाल अवैध शराब की तस्करी व नशे को लेकर गंभीर दिखे।
विज्ञापन

IPS संगीता की जगह आए नए SP ने आते ही दिखाए तेवर

3 of 6
एसपी से जब पूछा गया कि यहां पर नेताओं का अक्सर दबाव रहता है तो इस पर नरवाल ने स्पष्ट कहा कि मैं प्रेशर में काम नहीं करूंगा और न ही करता हूं। इस बारे में डीजी साहब ने भी कहा है कि प्रेशर में आकर काम करने की जरूरत नहीं है। ड्रग इंस्पेक्टर न होने पर उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में उपायुक्त को पत्र लिख रहे हैं जिसमें मांग रखी जाएगी कि जिले में सप्ताह में कम से कम चार दिन ड्रग इंस्पेक्टर रहे।

IPS संगीता की जगह आए नए SP ने आते ही दिखाए तेवर

4 of 6
कारगिल के नाम से मशहूर गुरूनानक पुरा व अशोक नगर में होने वाले नशे के बढ़ते कारोबार पर भी एसपी ने तुरंत एक्शन लेने की बात कही। कहा कि वह नशा बेचने वाले नहीं बल्कि पहले नशे के स्मगलर को पकड़ेंगे। नशे को लेकर लोगों को खासकर युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेजों व गांवों में सेमिनार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

IPS संगीता की जगह आए नए SP ने आते ही दिखाए तेवर

5 of 6
फरियादी को शिकायत लेकर एसपी के पास नहीं जाना पड़ेगा। एसपी खुद संबधित थाने में हर महीने खुला दरबार लगाएंगे। शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया जाएगा। एसपी नरवाल ने कहा कि थानों में वह खुला दरबार लगाएंगे ताकि लोगों का पुलिस के साथ तालमेल बना रहे। साथ ही वह पुलिस टीम का भी गठन कर रहे हैं जिनके पास पुलिस पीसीआर रहेगी जो सूचना मिलते ही मौके पर रेड करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPS संगीता की जगह आए नए SP ने आते ही दिखाए तेवर

6 of 6
जानिए, नए एसपी ओमप्रकाश को: एसपी ओमप्रकाश की 24 जनवरी 1991 को इंस्पेक्टर के पद पर पहली पोस्टिंग हुई। उसके बाद करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक में सेवाएं दी। उसके बाद तीन साल तीसरी आईआरबी सुनारिया में सेवाएं दी। जिला एसपी के तौर पर फतेहाबाद में पहली पोस्टिंग हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें