साक्षी मलिक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, तस्वीरों में देखिए कितनें खूबसूरत लग रहे हैं दोनों।
विज्ञापन
2 of 7
विवाह समारोह की तस्वीरें
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान की शादी में खेल से लेकर राजनीतिक, फिल्म और दूसरे क्षेत्रों की हस्तियों का जमावड़ा है। सुबह से ही साक्षी और सत्यव्रत के घर पर शादी के लिए रस्में शुरू हो गई हैं। कई खिलाडि़यों सहित वीआइपी मेहमान शादी मे शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 7
विवाह समारोह की तस्वीरें
बाउंसर देंगे पहरा
कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की भी सुरक्षा को लेकर तैयारी हैं। सुरक्षा के लिहाजे से पूरे कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़ी रोहतक की सिक्यूरिटी एजेंसी की ओर से 40 बाउंसर भी तैनात किए गए है।
4 of 7
विवाह समारोह की तस्वीरें
अखाड़े में हुई आंखें चार
पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी के गुरु हैं। पहलवान सत्यवान के अखाड़े में ही साक्षी और सत्यव्रत पहली बार एक दूसरे से मिले और दोनों के बीच प्यार हुआ था। रियो ओलंपिक में जाने से पहले दोनों के परिजनों की रजामंदी से उनका रिश्ता तय हो चुका था।
विज्ञापन
5 of 7
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रोहतक के गांव बोहर स्थित नांदल भवन में साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान के साथ 7 फेरे लेंगी। करीब 12 हजार मेहमानों को बुलाया गया है। बता दें कि शादी की तैयारियां कई दिन से चल रही थीं।
विज्ञापन
6 of 7
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
साक्षी के माता-पिता ने बताया कि 3 अप्रैल को रिसेप्शन है। रिसेप्शन में पंजाबी ढाबा लगाया जाएगा। इसमें सरसों, चने की साग के साथ ही दूसरे पंजाबी व्यंजन भी होंगे। संगरूर से तंदूरी रोटी बनाने वाले हलवाई भी इस आएंगे।
इसके साथ ही घर की रसोई के व्यंजन, खास तरीके से सूप आदि मेहमानों को परोसे जाएंगे। मेहमानों के लिए खास दूध तैयार करने के लिए मथुरा से हलवाई आएंगे। मेहमान केसर की टिक्की का भी लुत्फ उठा सकेंगे।