साक्षी मलिक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान पवित्र शादी के बंधन में बंध गए है, तस्वीरों में देखिए कितना भव्य रहा समारोह...
विज्ञापन
2 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपियन साक्षी मलिक और पहलवान सत्यव्रत कादियान रविवार को एक-दूजे के हो गए। अग्नि को ‘साक्षी’ मानकर ओलंपियन साक्षी ने अपने जीवनसाथी संग सात फेरे लिए। शहर के बाहर नांदल भवन में बने भव्य पांडाल में शादी की रस्में पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुईं।
विज्ञापन
3 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
रियो ओलंपिक में पदक जीतकर सेलिब्रिटी बनी साक्षी की शादी में खेल और राजनीति से जुड़े तमाम दिग्गजों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। रात करीब आठ बजे पहलवान सत्यव्रत कादियान गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर नांदल भवन पहुंचे। बारात के स्वागत में महिलाओं ने स्वागत गीत गाए।
4 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
देर रात साक्षी और सत्यव्रत ने एक-दूजे को वर माला पहनाई और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के अलावा तमाम वीआईपी हस्तियां और जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शादी में शिरकत की। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके बाद तारों की छांव में साक्षी अपनी ससुराल के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
5 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
सेक्टर-4 की रहने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक और बेरी रोड निवासी पहलवान सत्यव्रत कादियान काफी समय पहले एक ही अखाड़े में खेलते थे। दोनों ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक साथ भाग लिया। रियो ओलंपिक में देश को पदक दिलाने के बाद साक्षी ने अपने सुल्तान का ऐलान कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से दोनों की शादी तय कर दी गई।
विज्ञापन
6 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए नांदल भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। थाईलैंड से फूल मंगाए गए थे। दूसरे स्थानों से सजावट का सामान लाया गया था। सजाने के लिए दिल्ली से कारीगर आए थे जिन्होंने दिन रात मेहनत करके करीब पांच दिनों में पांडाल को सजाया।
विज्ञापन
7 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
बता दें, कि सत्यव्रत के पिता सत्यवान रोहतक में अखाड़ा चलाते हैं। सत्यव्रत भी कई बड़ी चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। साक्षी के पिता सुखबीर मलिक डीटीसी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां सुदेश मलिक आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। इनके अलावा परिवार में बड़ा भाई व भाभी हैं।
8 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
कई प्रकार के बने थे लजीज व्यंजन
साक्षी मलिक की शादी में करीब 10 हजार लोगों का खाना तैयार किया था। इसमें 12 तरह की आइसक्रीम, 10 तरह की मिठाइयां और फलों की चाट के लिए अलग-अलग स्थानों से फल मंगाए गए थे। वीवीआईपी और वीआईपी लोगों के लिए अलग से पांडाल बनाया गया था, जबकि आम लोगों के लिए अलग था। सुरक्षा को लेकर भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
9 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
साक्षी की उपलब्धियां
- साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक-2016 में देश को पहला मेडल दिलाया था।
- राष्ट्रमंडल खेल-2014 में ग्लासगो में 58 किलोग्राम में रजत पदक जीतकर देश को दूसरा स्थान दिलाया।
- वर्ष 2015 में एशियाई चैंपियनशिप दोहा में कांस्य पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।
- वर्ष 2013 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप जोहानिसबर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत को तीसरा स्थान दिलाया।
नोट : इसके अलावा भी साक्षी ने अन्य चैंपियनशिप में पदक झटके हैं।