फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत रोमांटिक है साक्षी की लव स्टोरी, जानिए पहलवान से कैसे हुआ प्यार?

Thu, 08 Sep 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
रियो ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 7
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की शुरुआती कहानी से मेल खाती है पहलवान साक्षी मलिक की लव स्टोरी। लव स्टोरी शुरू हुई पहलवान सत्यवान के अखाड़े में। अखाड़े में कुश्ती सीखते-सीखते साक्षी कब अपने से छोटे पहलवान सत्यव्रत से प्यार कर बैठी पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

3 of 7
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
23 साल के सत्यव्रत हरियाणा के रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। बताया जाता है कि पहलवान सत्यवान के अखाड़े में ही साक्षी और सत्यव्रत पहली बार एक दूसरे से मिले और दोनों के बीच प्यार हुआ। अब शादी का फैसला हुआ है।

4 of 7
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
साक्षी के रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले ही दोनों के परिवार का रजामंदी से इन दोनों की शादी तय हो गई थी। साक्षी का कहना है कि सत्यव्रत उनका खूब ख्याल रखते हैं और जिंदगी की हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया है। वहीं दूसरी तरफ सत्यव्रत 97 किलो भारवर्ग में खेलते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
साक्षी और सत्यव्रत कई वर्षों से रोहतक में एक साथ प्रैक्टिस करते हैं। रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले सत्यवान पहलवान के बेटे सत्यव्रत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। कुछ महीने पहले हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 1 करोड़ रुपये के इनामी दंगल में भी वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
रियो ओलंपिक में कुश्ती के 58 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर लौटी साक्षी ने पिछले दिनों यह बात कहकर सबको चौंका दिया था कि वे इस वर्ष विवाह कर सकती है। शादी के बाद भी उनका कुश्ती का करियर जारी रहेगा और वे टोक्यो में अगले ओलिंपिक में पदक का रंग बदलने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
साक्षी मलिक जिस दिन रियो से रोहतक लौटी थी, उसी दिन बोली, उनका पहला लक्ष्य अगले ओलंपिक में गोल्ड जीतना है। शादी के बारे में वह इसके बाद सोचेगी। उसके बाद amarujala.com पर खबर आई कि साक्षी ने जीवनसाथी चुन लिया है और वो भी एक पहलवान है, लेकिन साक्षी के भाई ने इसका जोरदार खंडन किया। साक्षी के भाई ने कहा कि कि साक्षी की शादी करने की अभी कोई योजना नहीं है। न ही परिवार अभी इसके लिए सहमत है। जन्मदिन पर साक्षी ने ऐलान कर दिया कि उसने पहलवान सत्यव्रत को हमसफर चुन लिया है। परिवार सहमत है। रियो जाने से पहले रिश्ता तय हो चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें