फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र 94 साल, 45 दिन ICU में रहे, पर ओलंपियन में जीने का जुनून ऐसा, हॉस्पिटल में मनाया बर्थडे

Wed, 02 Jan 2019 12:43 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर
94 साल की उम्र में ओलंपियन का जज्बा देखकर सेल्यूट करेंगे, क्योंकि वे 45 दिन आईसीयू में रहे, पर जीने का ऐसा जुनून हैं कि हॉस्पिटल में ही अपना बर्थडे मनाया। फेसबुक पर पोस्ट भी की, कहते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Balbir Singh Senior - फोटो : अमर उजाला
मंजिलें भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं...पर क्या करूं मैं और मेरे हौसले भी तो जिद्दी हैं। एक योद्धा की तरह जीने का जज्बा लिए ये लाइनें हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर ने अपने फेसबुक पर लिखी। वे पिछले 90 दिन से पीजीआई में एडमिट हैं। 31 दिसंबर को उन्होंने पीजीआई के स्टाफ के साथ अपना जन्मदिन और नए साल का जश्न मनाया।

विज्ञापन

3 of 6
3 बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता
इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि पीजीआई में 90 दिन हो गए हैं। जीवन में सबकुछ पहले से ही तय होता है। मैंने अपना बर्थडे पीजीआई स्टाफ के साथ सेलिब्रेट किया। पीजीआई का स्टाफ बहुत ही केयरिंग है, जो अब मेरी दूसरी फैमिली बन गई है। आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं की बदौलत मैं अपने घर जल्द पहुंच जाउंगा। सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं।

4 of 6
3 बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता
बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर को अक्तूबर के पहले हफ्ते में पीजीआई में दाखिल कराया गया था। उसके बाद से वे पीजीआई में ही एडमिट हैं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें अभी भी सांस लेने में दिक्कत आ रही है। खासकर रात के वक्त। इसलिए उन्हें बाइपेप मशीन का सपोर्ट दिया गया था। उन्हें गले में छोटा सा छेद कर मशीन फिट की गई है। पूरी रात बाइपेप मशीन से सांस लेते हैं, जबकि दिन में बिना बाइपेप मशीन के।

 
विज्ञापन

5 of 6
balbir singh
पीजीआई के पल्मोनेरी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. आशुतोष अग्रवाल ने बताया था कि बलबीर सिंह सीनियर के स्थिर होने के पीछे उनकी फिटनेस, जीने का जज्बा और परिवार की सकारात्मक सोच है। इससे काफी फर्क पड़ता है। इस उम्र में भी बलबीर सिंह सीनियर का जज्बा कमाल का है। करीब डेढ़ महीने तक वे आईसीयू में एडमिट रहे थे। 15 नवंबर के आसपास उन्हें वेंटिलेटर से निकालकर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर
डाक्टरों ने बताया था कि उनकी सेहत दुरस्त होने के पीछे उनका खुद का जज्बा, डाक्टरों की मेहनत और परिवार की सकारात्मक सोच ने असल काम किया है। वरना इस उम्र में आकर किसी व्यक्ति को वेंटीलेटर लगाकर उसे हटाना नामुकिन होता है। निमोनिया और कार्डियक फेल्योर की शिकायत पर बलबीर सिंह को एडमिट कराया गया था। हालांकि डाक्टर अभी यह बता पाने में असमर्थ हैं कि उन्हें पीजीआई से छुट्टी कब मिलेगी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें