फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की सौगातः नवरात्रि और त्योहार के लिए शुरू की ये सात स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

Tue, 01 Oct 2019 09:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
नवरात्रि और त्योहारी सीजन के चलते उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सात स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा रेलवे ने छट पूजा, दीपाली और दशहरे जैसे बड़े त्योहारों को लेकर यात्रियों की सुविधा को चेक किया जाएगा। यह ट्रेनें अंबाला से होते हुए कटरा, दिल्ली, चंडीगढ़, सहारनपुर, लखनऊ, वाराणसी तक चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबाला हरिमोहन ने कहा कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बहुत फायदा होगा और रेलवे की दूसरी ट्रेनों में भीड़ कम होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबाला ने बताया कि चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच में चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ और गोरखपुर से निर्धारित समय में चलेगी। ट्रेन नंबर 04924 और 04923 दोनों ट्रेनें चंडीगढ़ और गोरखपुर एक्सप्रेस के नाम से चलेंगी। चंडीगढ़ एक्सप्रेस जहां 3 से 31 अक्टूबर तक तो वहीं गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04923 चार अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर 2019 तक चलेगी। चंडीगढ़ और गोरखपुर एक्सप्रेस में दो स्लीपर पांच जर्नल, 9 स्लिपर समेत 21 कोच होंगे। रात को 11 बज कर 20 मिनट पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलेगी और कैंट रेलवे स्टेशन पर 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। दूसरी तरफ गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर को 2 बजकर 25 मिनट पर गोरखपुर से रवाना होगी और उसके बाद चंडीगढ़ 10 बजकर 10 पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार अंबाला सहारनपुर के बीच पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ कम हो। इसीलिए रेलवे ने सहारनपुर से अंबाला कैंट और कैंट से सहारनपुर के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन नंबर 04921 और 04922 दोनों ट्रेनें स्पेशल चलेगी। ट्रेन 04921 सहारनपुर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन एक अक्टूबर से 15 नवंबर और अंबाला कैंट से 04922 पैसेंजर ट्रेन 1 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच में दौड़ेगी।

दिल्ली से चलेगी वैष्णों देवी के लिए ट्रेन
आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली से स्पेशल शालीमार एक्सप्रेस की तर्ज पर दूसरी ट्रेन चली। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सोमवार और गुरुवार को चलेगी दूसरी तरफ श्री वैष्णो देवी कटरा से या ट्रेन वापस मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। दिल्ली से यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगी तो वहीं वैष्णो देवी कटरा से यह ट्रेन 4 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच में दौड़ेंगी। अप डाउन की दोनों ट्रेने वाया गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना जालंधर कैंट, पठानकोट से होते हुए गुजरेंगी।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बठिंडा से बनारस तक चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस
बठिंडा से बनारस के बीच में साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 04998 और 04997 बंठिंडा एक्सप्रेस रविवार और बनारस एक्सप्रेस सोमवार को रूट पर दौड़ेगी। बठिंडा एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से 3 नवंबर तक तो वहीं बनारस एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलेगी। बठिंडा से बनारस और बनारस से बठिंडा के बीच में यह ट्रेन वाया रामपुरापुल, बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट से होते हुए मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर के रास्ते वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के लिए यह चली स्पेशल ट्रेन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
रेलवे ने नंगल डैम से लखनऊ और लखनऊ से नंगल डैम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है। नंगल डैम से ट्रेन नंबर 04502 सोमवार के दिन 7 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगी। लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04501 आठ अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच में दौड़ेगी। अप-डाउन में यह ट्रेनें रूप नगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद के रास्ते होते हुए लखनऊ जाएगी और वापस लौटेगी। इसी प्रकार बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी चलाई है। यह ट्रेन वैष्णो देवी से ट्रेन नंबर 04612 रात को 11 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, अंबाला कैंट, पानीपत और दिल्ली, गाजियाबाद से होते हुए मुरादाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर से बनारस जाएगी। 

बनारस से यह ट्रेन नंबर 04611 दोपहर को 1 बजकर 15 पर चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04409 और 04410 दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली के बीच में स्पेशल साप्ताहिक मेल चलेगी। यह ट्रेन 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगी। दिल्ली से ट्रेन नंबर 04409 सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और पानीपत से होते हुए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 10 बजकर 20 पर पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें