कपूरथला में टंकी पर चढ़े युवक को देखते लोग और पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
5 मिनट 29 सेकेंड के फेसबुक वीडियो में राजू बार-बार अमित बेरी को ही अपना घर बर्बाद करने का जिम्मेदार बता रहा था। राजू ने वीडियो में कहा कि ‘मेरा घर तां बर्बाद हो चुका है, मेरी शहर च की इज्जत है, ऐह मैंनू ही पता है’ इतना कहते ही राजू फिर से जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगता। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद से अमित बेरी भूमिगत हो गया है। थाना सिटी पुलिस ने राजू से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जिन चार लोगों पर केस दर्ज किया है, उसमें डेयरी व्यवसाय से संबंधित कांग्रेस नेता अमित बेरी का नाम नहीं है।