जीएमएसएच- 16
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का सहयोग बेहद सराहनीय रहा है। कोविड-19 में उन्होंने मरीजों की देखभाल में तत्परता दिखाते हुए उनकी खुशियों का भी ध्यान रखा है। मैं शोभना पठानिया को बधाई देता हूं। उनकी टीम और उनके कार्य वाकई काबिले तारीफ हैं। खुद को संक्रमण से बचाते हुए मरीजों की खुशियों का ध्यान रख कर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है। डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमएसएच।