फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें टॉपर्स की जुबानी और सफलता की कहानी, तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की बात

Thu, 06 Jun 2019 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/फतेहाबाद/टोहाना
विज्ञापन
नीट परीक्षा पास करने वाले छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नीट की परीक्षा में टोहाना की इशिका कामरा ने आल इंडिया में 70वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता के पीछे उसकी आठ घंटे की सेल्फ स्टडी और सोशल मीडिया से दूर रहने का निर्णय बड़ा अहम रहा।

विज्ञापन


इशिका के शानदार प्रदर्शन पर परिवार में खुशी का माहौल है। नया बाजार निवासी राज कुमार कामरा पुरानी सब्जी मंडी में फ्रूट कमीशन एजेंट का काम करते हैं और उनकी पत्नी मंजू गृहिणी हैं।

राज कुमार कामरा की दो बेटियां है जिसमें बड़ी बेटी कनुप्रिया सीए बनकर कंपनी में काम कर रही है। छोटी बेटी इशिका कामरा ने 720 में 685 अंक लेकर देशभर में 70वां स्थान हासिल किया है। इशिका का सपना है कि वह आगे चलकर मौलाना आजाद कॉलेज से एमबीबीएस करके कार्डियो सर्जन बनना चाहती है। 
विज्ञापन


इशिका ने बताया कि 6-7 घंटे पढ़ाई करती थी। सफलता के पीछे उसके बड़ों का आशीर्वाद व माता-पिता का सहयोग रहा है। इशिका ने बताया कि बहन कनुप्रिया की मेहनत को देखकर उन्होंने कामयाबी को हासिल किया है। इशिका ने बताया कि सोशल मीडिया को उसने अब तक छुआ भी नहीं है।

परिवार के साथ गौतम कौशल - फोटो : अमर उजाला
टॉप 100 में से चंडीगढ़ के दो छात्रों ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। चंडीगढ़ के ईशान गुप्ता शहर में टॉपर रहे हैं। उन्होंने ऑल इंडिया 93वीं रैंक हासिल की है जबकि गौतम कौशल ने 96वां रैंक हासिल किया हैं।

दोनों एक ही स्कूल सेक्टर-38 स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल और एक ही कोचिंग इंस्टीट्यूट एलेन के स्टूडेंट हैं। इनके अलावा चंडीगढ़ के ऋषभ मनोजा ने 561 रैंक और अदिति सिंगला ने आल इंडिया 360वां रैंक हासिल किया है।

टॉप-30 में आने की उम्मीद थी : ईशान गुप्ता
देशभर में 93वां रैंक हासिल करने वाले ईशान गुप्ता करीब 4 वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। ईशान की मां डॉ नलिनी गुप्ता पीजीआई में डॉक्टर हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर इशान ने मेडिकल क्षेत्र में नाम कमाने की ठानी है।

उन्होंने बताया कि वें रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। दूसरों को टिप्स देते हुए ईशान ने कहा कि जो चैप्टर क्लास में पढ़ाए जाते हैं, उन्हें समझने में अगर कोई समस्या आए तो उसी समय क्लियर कर लेना चाहिए। 

पढ़ाई के बीच में बोरियत खत्म करने के लिए दोस्तों के साथ बाहर घूमना या गेम्स खेलना पसंद है। ईशान ने बताया कि वह अपने नतीजे से संतुष्ट नहीं हैं। वह टॉप-30 जगह मानकर चल रहे थे।

बायोलॉजी के दो प्रश्नों में स्पष्टीकरण न होने के कारण उनके अंकों को लेकर नीट में चैलेंज किया गया था। लेकिन विभाग ने इस बात को नहीं माना और करीब 10 अंकों की कमी आई है। अगर इन प्रश्नों के जवाबों के अंक दे दिए जाते तो उनका रैंक और बेहतर आ सकता था।
विज्ञापन

नौवीं से शुरू की कोचिंग, रोजाना 9 घंटे पढ़ाई : गौतम कौशल

ईशान गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया रैंकिंग में 96वां रैंक पाने वाले 18 वर्षीय गौतम कौशल सेक्टर-38 स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के छात्र हैं। उनके पिता रजिंद्र कौशन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लुधियाना में रीजनल मैनेजर हैं और मां अमृता कौशल गृहिणी हैं। गौतम ने बताया कि नौंवी कक्षा के बाद से ही उन्होंने नीट के लिए कोचिंग लेनी शुरु कर दी थी।

वह रोजाना करीब 9 घंटे पढ़ाई करते हैं और पढ़ाई के बीच खुद को रिलैक्स करने के लिए गाने सुनते हैं। गौतम ने बताया कि उन्होंने कोचिंग के साथ एनसीआरटी की किताबों से अपनी परीक्षा की तैयारी की।

दूसरे बच्चों को टिप्स देते हुए गौतम ने कहा कि बायोलॉजी की तैयारी करने के साथ कैमिस्ट्री भी ध्यान से पढ़नी जरूरी होती हैं। ऐसे में एनसीआरटी की किताबों से काफी मदद मिलती हैं। गौतम का मकसद अब दिल्ली के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें