लंबे समय से सियासत से दूर और चुप्पी साधे हुए नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पंजाब की राजनीति गर्म हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सिद्धू को जगह दी है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब की एक पार्टी सिद्धू को अपने पाले में लाने की जुगत में लगी हुई है। पार्टी ने ये भी एलान कर दिया है कि अगर सिद्धू साथ आते हैं तो वे विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा भी होंगे। हालांकि अभी भी नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से कोई बयान नहीं आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...