फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा हत्याकांडः हत्या से पहले मां से हुई झड़प, बेटा-बेटी को बेरहमी से काटा, पढ़ें खुलासे

Fri, 24 Jan 2020 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा के माडर्न कांप्लेक्स में बुधवार देर रात हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस गुरुवार को पूरे दिन उलझी रही। इसी बीच देर शाम पीजीआई में कृष्णा स्वीट्स के मालिक और परिवार के मुखिया सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ संजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे तिहरे हत्याकांड की यह गुत्थी और उलझ गई। सूत्रों के मुताबिक, संजय ने करोड़ों रुपये का लोन ले रखा था, जिसकी रिकवरी के लिए फाइनेंसर लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे। इसके चलते वह डिप्रेशन में थे और इसी कारण उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
घर से शव ले जाती पुलिस टीम।
गुरुवार को दिनभर की जांच में यह खुलासा हुआ कि मां, बेटे और बेटी की हत्या के बाद संजय ने मनसा देवी के रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन ब्रिज से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पहले उन्हें सेक्टर-6 पचंकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। संजय के घर से बरामद सुसाइड नोट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पंचकूला सेक्टर-10 में संजय ने एक प्रॉपर्टी की खरीद की थी, जिसमें उनके साथ धोखाधड़ी की गई है, जिसकी शिकायत उन्होंने पंचकूला पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन

3 of 10
देर रात सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
साथ ही लिखा है कि वह पैसों से तंगी से परेशान हो चुके हैं, जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहे हैं, उनकी मौत के बाद परिवार के किसी व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाए। फिलहाल पुलिस इस तिहरे हत्याकांड में संजय को मुख्य संदिग्ध मान रही है। पुलिस को आशंका है कि संजय ने ही वारदात को अंजाम देकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से भी इस हत्याकांड की जांच कर रही है। बता दें कि बीती बुधवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के फ्लैट नंबर 5012 में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है।

4 of 10
घटनास्थल मौजूद पुलिसबल।
मौके पर एसपी सिटी विनीत कुमार, थाना प्रभारी जसविंदर कौर की टीम ने पहुंचकर घर का ताला तोड़ा। इस दौरान संजय की बेटी रतना उर्फ सांची का गला कटा शव दरवाजे के पास पड़ा था जबकि अंदर कमरे में पत्नी सुनीता उर्फ सरिता और बेटे अर्जुन का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस जांच में सरिता का गला आगे और पीछे से रेता गया था जबकि अर्जुन का गला भी काटा गया था। मौके पर सीएफएसएल की टीम ने वीडियोग्राफी कर सबूत इकट्ठा किए। पुलिस जांच कर ही रही थी पता चला कि संजय एक्सीडेंट के बाद पीजीआई में भर्ती हैं। पुलिस टीम पीजीआई पहुंची तो वहां संजय की दुकान चलाने वाला कर्मवीर मिला।
विज्ञापन

5 of 10
मनीमाजरा में तिहरा हत्याकांड।
कमवीर से पूछताछ में पता चला कि बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पता चला कि संजय पीजीआई में भर्ती हैं, उनका एक्सीडेंट हुआ है और वह बेहोश है। इसके बाद वह पीजीआई पहुंचे और उनके घर पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने अमित नाम के लड़के को घर भेजा तो घर पर ताला लगा था जबकि अंदर लाइट जल रही थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, जिस पर तिहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

6 of 10
रोते-बिलखते मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने एक-एक कर तीनों को मारा, सरिता से हुई थी झड़प 
पुलिस जांच में मौके से सरिता के कान की बाली टूटी हुई मिली। पुलिस ने कयास लगाया है कि आरोपी और सरिता के बीच पहले झड़प हुई। इसके बाद आरोपी ने तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया। इसके थोड़ी देर बेटा अर्जुन स्कूल से छुट्टी के बाद घर आया। आरोपी ने स्कूल ड्रेस में ही उसकी गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, बेटी सांची कोचिंग गई थी, जिसके लौटते ही पहले उसके सिर पर रॉड से हमला किया गया फिर उसका भी गला काट दिया गया। हैरानी की बात है कि किसी को वहां से चीख पुकार तक नहीं सुनाई दी। घटना के बाद पुलिस को मौके से कुछ पैसे भी बिखरे मिले। साथ ही कटी हुई सब्जी और चाकू भी टेबल पड़ा था। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। 
विज्ञापन

7 of 10
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
जीएमएसएच-16 में हुआ तीनों शवों का पोस्टमार्टम
वारदात के बाद मृतकों के परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि संजय का पूरा परिवार खत्म हो गया। गुरुवार देर शाम तक सरिता, अर्जुन और सांची के शवों का जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम किया गया। जिन्हें बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। संजय का पोस्टमार्टम शुक्रवार को पीजीआई में होगा। 

8 of 10
घर से शव को बाहर निकालते पुलिसकर्मी।
सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम, पुलिस ने साधी चुप्पी
मनीमाजरा थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 302 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस अभी सुसाइड नोट के अंदर क्या लिखा है, इस बारे में भी खुलकर नहीं बोल रही है। हालांकि एसएसपी का कहना है कि सुसाइड नोट के मुताबिक, संजय फाइनेंसरों से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की। सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम लिखे हैं, हालांकि पुलिस इस संबंध में चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का कहना है कि मौके से बरामद सुसाइड नोट संजय ने लिखा है कि किसी और ने यह जांच का विषय है। सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर सीएफएसएल में हैंड राइटिंग जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि राइटिंग संजय की है या किसी और की। 

9 of 10
घर से सूबूत जुटाकर बाहर आते हुए सीएसएफएल टीम।
दो वर्ष पहले खरीदा था घर 
जांच में सामने आया कि संजय ने पंचकूला स्थित सेक्टर-9 की कोठी बेचकर मनीमाजरा के माडर्न कांप्लेक्स स्थित मकान नंबर (5012) को करीब दो वर्ष पहले खरीदा था। संजय की बेटी रतना अरोड़ा उर्फ सांची चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एलएलबी की पांचवें वर्ष की छात्रा थी जबकि अर्जुन पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित सतलुज स्कूल में दसवीं का छात्र था। वहीं, पत्नी सरिता हाउस वाइफ थी। संजय अरोड़ा सात भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थे। पंचकूला के सेक्टर-9 में संजय की कृष्णा स्वीट्स के नाम से दुकान थी, जो काफी फेमस थी। हालांकि दुकान को उन्होंने अभी कर्मवीर को लीज पर दे रखा है। कर्मवीर को सबसे पहले संजय के बारे में पीजीआई से सूचना मिली थी। 
विज्ञापन

10 of 10
कृष्ण स्वीट के मालिक संजय अरोड़ा।
दस करोड़ का है लोन 
संजय के भाई लक्की ने बताया कि भाई संजय, भाभी सरिता व उसका ज्वाइंट अकाउंट है, जिस पर करीब दस करोड़ का लोन है। उनका कहना है कि घर में सब कुछ ठीक था कभी इस बात को लेकर लड़ाई नहीं हुई। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा कि हत्या किसने और क्यों की। 
मामला संज्ञान में आने के बाद हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट के अनुसार फाइनेंसरों के परेशान करने पर संजय ने खुदकुशी की है।  -नीलांबरी विजय जगदले, एसएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें