फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद अमृतसर में सिद्धू का रोड शो, हो गए भावुक

Wed, 18 Jan 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद नवजोत सिद्धू अमृतसर पहुंचे और यहां पर उन्होंने रोड शो निकाला। इस दौरान वे काफी भावुक भी हो गए थे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
दरअसल, अमृतसर एयरपोर्ट से श्री हरमंदिर साहिब तक सफर तय करते हुए सिद्धू का स्वागत करीब 50 स्थानों पर हुआ। इस दौरान लोगों का प्यार, सत्कार देख सिद्धू की वाणी ने कई बार विराम लिया लेकिन उनकी आंखें भर आईं। उसके बाद सिद्धू ने श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेका, लेकिन एसजीपीसी की टास्क फोर्स ने मीडिया को रोक लिया और कवरेज करने नहीं दी।
विज्ञापन

3 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
इस पर तंज कसते हुए सिद्धू का कहना था कि बादल एंड कंपनी ने आदेश दिए होंगे कि मीडिया सिद्धू की कवरेज न कर सके इसलिए उन्हें रोकने का फरमान जारी कर दिया। सिद्धू ने वैसे तो श्रद्धालु बनकर ही श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका, लेकिन पता चला है कि उन्हें एसजीपीसी ने वीआईपी ट्रीटमेंट देने से इंकार कर दिया था। सिद्धू को सिरोपा भी नहीं दिया गया। पुलिस सिक्योरिटी भी नहीं दी गई।

4 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
वहीं, इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि मैं धर्म व सच की लड़ाई लड़ने पंजाब लौटा हूं। अब तक मेरी गुरु नगरी के बीच की जो दूरी थी वह बादल एंड कंपनी की वजह से थी। मैंने कांग्रेस से कोई सौदा नहीं किया है। एक प्लेटफार्म मांगा था मुझे वह मुझे मिला। यह बात कांग्रेस पार्टी से ईस्ट से चुनाव लड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कही।
विज्ञापन

5 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। अरविंद केजरीवाल व प्रकाश सिंह बादल में कोई फर्क नही है। एक भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रहा है तो दूसरा कुर्सी पाने के लिए जनता को धोखा दे रहा है। प्रकाश सिंह बादल के साथ कांग्रेस की केवल लंबी में ही लड़ाई नहीं है पूरे पंजाब में लंबी लड़ाई है।
विज्ञापन

6 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू की ओर से सर्किट हाउस में दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस की जानी थी। करीब साढ़े पांच घंटे एयरपोर्ट से श्री हरमंदिर साहिब के बीच रास्ता तय करने में लगने के कारण कांफ्रेंस बुधवार के लिए टाल दी गई। वहीं  सिद्धू के स्वागत में कांग्रेस एकजुट हो गई। ऐसे नामी-गिरामी चेहरे भी सिद्धू के साथ दिखे जो कभी अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के दुलारे हुआ करते थे। जगह-जगह उनका ढोल-नंगाड़ों के साथ वेलकम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
अब सिद्धू ने शहर वासियों के अभिनंदन में 19 जनवरी को रोड शो रखा है। इसमें सिद्धू और कैप्टन एक साथ शहर में कांग्रेस पार्टी का शक्ति परीक्षण करेंगे। वहीं, सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अकालियों की चमचागीरी के सिवा कुछ नहीं करती। भाजपा के जितने मंत्री बने हैं वो अकालियों की कृपा से ही बने हैं। कांग्रेस पंजाब में लगी दीमक को बेनकाब करेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें