फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल की ये लड़की भारत में है लेकिन भारतीय नहीं, देखिए उसकी अनोखी कहानी

Wed, 31 May 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
heena
10 साल की एक मासूम बच्ची भारत में रह रही है, लेकिन वो भारतीय नहीं है। उसकी ये कहानी फिल्म बजरंगी भाईजान से बढ़कर है
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
heena
पाकिस्तानी हिना अमृतसर सेंट्रल जेल में रमजान के मौके पर चांद से रिहाई मांग रही है। दस साल की हिना की सारी जिंदगी जेल की चारदीवारी में बीती है। उसका कसूर इतना था कि वह जब कोख में थी तो उसकी मां फातिमा को अटारी रेलवे स्टेशन पर हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी - फोटो : अमर उजाला
समझौता एक्सप्रेस में उसकी मां फातिमा व मौसी मुमताज आई थी। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। हिना का जन्म 2008 में हुआ। हिना की मां व मौसी की सजा पूरी हो चुकी है। हिना को पाक भेजने के लिए जुर्माने की रकम करीब चार लाख रुपये सरबत दा भला समाजसेवी संस्था ने जमा करा दी है। 

4 of 8
heena
हिना की रिहाई के बीच सबसे बड़ा रोड़ा यह आ रहा है कि पाकिस्तान हिना की रिहाई को लेकर संजीदा नहीं है। हिना का जन्म अमृतसर सेंट्रल जेल में हुआ। अंतरराष्ट्रीय कानून कहता है कि जिस मिट्टी में जन्म हो उस बच्चों को वहां की नागरिकता दी जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
heena
अब सवाल यही है कि हिना भारतीय है या पाकिस्तानी। हिना की रिहाई के लिए प्रयासरत एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा कहती हैं कि उसके दस्तावेज पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास अधिकारियों को भेजे गए हैं, जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होगी, हिना को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 8
heena
उधर, हबीब ट्रस्ट के सौजन्य से अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद 65 विदेशी मुस्लिम कैदियों व 25 भारतीय मुस्लिम कैदियों को रमजान के मौके पर कुरान शरीफ के साथ-साथ रोजे की सामग्री भेंट की गई। पंजाब मौलाना हबीब उर रहमानी सानी, मौलान मोहम्मद  उस्मान रहमानी व इमाम के मुख्य सचिव मोहम्मद मुस्तकीम ने सभी मुस्लिम कैदियों से अपील करते हुए कहा कि नफरत छोड़कर मोहब्बत की जिंदगी जीने के लिए हम इस बार रोजे रख रहा हैं, दुआ यही करेंगे कि हमारे हाथों से कभी गलत काम न हो। 
विज्ञापन

7 of 8
heena
हबीब ट्रस्ट ने हिना को रोजे के सामान के साथ-साथ नए कपड़े और उसकी मनपसंद मिठाइयां दी। हिना उपहार पाकर खुश हुई और कहने लगे कि अंकल पाक में जो चांद निकलता है वो पाकिस्तानी है या इंडियन। 
विज्ञापन

8 of 8
heena
हिना हिंदी जानती हैं उर्दू नहीं। वो भारत माता की जय कहती है, श्री गुरू नानक देव जी, शहीद भगत सिंह की जीवनी किताबों में पढ़ती है लेकिन उसे यह नहीं पता कि जिन्ना कौन थे, और यह भी नहीं जानती कि पाक का प्रधानमंत्री कौन है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानती है। हिंदी अखबार पढ़ती है। सलमान खा, शाहरूख खान व आमिर खान की फैन है। बड़ी होकर पुलिस अफसर बनना चाहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें