फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हनुमान बोला..और 16 घंटे दौड़ बनाया रिकार्ड

विज्ञापन
1 of 5
भगवान हनुमान जी की मूर्ति पर नमन करने के बाद सुभाष 10 किलो वजन उठाकर 15 घंटे 44 मिनट लगातार भागा और नेशनल रिकार्ड बना डाला। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

जय हनुमान बोला..और 16 घंटे दौड़ बनाया रिकार्ड

2 of 5
सुभाष ने 15 घंटे 44 मिनट में कैथल से नरवाना और नरवाना से वापस कैथल का 100 किलोमीटर का सफर तय किया। उनके इस सफर की वीडियोग्राफी भी की गई है। बता दें कि रोहतक के श्रीओम ने भी इसी तरह का कारनामा करते हुए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। उसने भी 10 किलो वजन के साथ 100 किलोमीटर दौड़ 17 घंटे 50 मिनट में पूरी की थी।
विज्ञापन

जय हनुमान बोला..और 16 घंटे दौड़ बनाया रिकार्ड

3 of 5
गौरतलब है कि सुभाष को कैथल की हनुमान वाटिका से शुक्रवार शाम सात बजकर 32 मिनट पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने हरी झंडी दिखाई थी। सुभाष का कहना है कि वह इस कारनामे को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज करवाएगा। उसका सपना है कि वह मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाए।

जय हनुमान बोला..और 16 घंटे दौड़ बनाया रिकार्ड

4 of 5
शुक्रवार शाम को रवाना हुए सुभाष ने बैग में 10 किलो वजन के डम्बल डाले थे। उसके साथ वीडियो रिकॉर्डिंग टीम, पुलिस एवं डॉक्टरों की टीम भी हर समय साथ रही। रात भर दौड़ने के बाद सुभाष सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर कैथल पहुंचा। जहां लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। कैथल में करनाल रोड से पिहोवा चौक होते हुए वह हनुमान वाटिका पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय हनुमान बोला..और 16 घंटे दौड़ बनाया रिकार्ड

5 of 5
हनुमान वाटिका में पूजा के बाद सुभाष ने बताया कि जब वह कक्षा सातवीं में था, तब से उसके मन में रेस लगाने के प्रति जुनून पैदा हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में जुट गया। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में 10 किलो वजन के साथ 100 किलोमीटर दौड़ने का रिकॉर्ड रोहतक जिले के लाखनमाजरा गांव के ओम के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें