फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रॉक गार्डन में करें ‘नेक’ गुड़ियों का दीदार, तैयार हुआ म्यूजियम

Tue, 13 Jun 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Rock Garden Chandigarh
रॉक गार्डन में अब आप ‘नेक’ गुड़ियों का दीदार कर सकेंगे। रॉक गार्डन में अब बन गया है डॉल म्यूजियम, जिसका उद्घाटन सोमवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर ने किया। रॉक गार्डन के निर्माता स्वर्गीय नेकचंद की पुण्यतिथि पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें सुरेश शर्मा के खींची तस्वीरें थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
Rock Garden Chandigarh
इस मौके पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर देश और विदेश की शख्सियतें रॉक गार्डन में पहुंचीं। रॉक गार्डन में सोमवार से रैक डॉल विलेज को पब्लिक के लिए खोल दिया गया। रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद सैनी के जीवन की जानकारी देने वाला नेकचंद म्यूजियम भी सोमवार को दर्शकों के लिए खोल दिया गया। रॉक गार्डन के फेज-3 में बनाए गए रैक डॉल विलेज में रखी गईं डॉल्स दर्जी से बचने वाली कतरनों से बनाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Rock Garden Chandigarh
नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने कहा कि उनके पिता की तमन्ना थी कि वह गुड़ियों को यहां सजाएं। उनका यह प्रोजेक्ट बीस साल पुराना था। उन्होंने एक हजार से ज्यादा गुड़ियां तैयार की थीं। लेकिन उनके जीवन में यह नहीं हो सका। उनकी बनाई गई गुड़ियां काफी खराब हो चुकी थीं, इसलिए उनको दोबारा से तैयार किया गया। फिलहाल ढाई सौ गु्िड़यां यहां रखी गईं हैं। रैक डॉल विलेज में गांव की झलक दिखाई दी। इसमें महिलाएं चूल्हे पर रोटी बनाने के साथ-साथ चक्की में आटा पीस रही हैं। इसमें बैलगाड़ी, कुएं, नल के साथ अन्य झलकियां हैं। 

4 of 6
Rock Garden Chandigarh
सांसद किरण खेर ने कहा, शानदार थे नेकचंद
पद्मश्री नेकचंद के म्यूजियम को देखते हुए किरण खेर बार बार मास्टर मोहन लाल को देख रही थीं। उन्होंने प्रशासक को बताया कि मोहन लाल नेकचंद जी के साथ ही थे। उन्होंने उनको काफी करीब से देखा था। वह नेकचंद के क्रिएटिव दिमाग से भली भांति परिचित थे। उन्होंने डाल म्यूजियम की तारीफ की और कहा कि उनको उम्मीद है कि जल्द ही रॉक गार्डन में और नए फीचर जोड़े जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
Rock Garden Chandigarh
विदेश से आए माइकल जे राइट
आर्टिस्ट माइकल जे राइट ने भी नेकचंद के म्यूजियम के लिए वांडिजिना ड्रीमिंग गिफ्ट में दिया है। यह एक कार्ड बोर्ड पर तैयार किया गया है। जिसके नीचे एक पौछे जैसा क्रिएशन है। माइकल जे राइट ने बताया कि वह काफी समय से इस पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rock Garden Chandigarh
प्रशासक ने पेड़ के नीचे ली कईं जानकारी
धूप की वजह से चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर रॉक गार्डन के तीसरे फेज में लगे पेड़ के नीचे खड़े होकर रॉक गार्डन की कई जानकारी हासिल करते रहे। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने उनको इस गार्डन से जुड़ीं कई जानकारियां दीं और बताया कि जल्द ही यहां एक्जिट गेट की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें