जयपुर में चल रहे ग्लोबल एग्रीटेक मीट में ये मुर्रा भैंसा छाया हुआ है। एक शख्स ने इस भैंसे को खरीदने के लिए साढ़े 9 करोड़ की पेशकश की लेकिन इसके मालिक ने ठुकरा दिया। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते इस भैंसे की असली कीमत।
विज्ञापन
2 of 7
साढ़े 9 करोड़ का मुर्रा भैंसा
साढ़े 9 करोड़ की बोली वाला हरियाणा का ‘युवराज’ आजकल राजस्थान के जयपुर में चल रहे ग्लोबल एग्रीटेक मीट 2016 (ग्राम) में हीरो बना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 7
युवराज
- फोटो : फाइल फोटो
8 साल का भीमकाय भैंसा 'युवराज' रोज 20 लीटर दूध पीता है, 15 किलोग्राम से अधिक फल खाता है और रोज 5 किलोमीटर चलता है।
4 of 7
साढ़े 9 करोड़ का मुर्रा भैंसा
'युवराज' के मालिक करमवीर सिंह ने कहा कि मैं उसकी देखरेख पर 4000-5000 रुपये खर्च करता हूं। एक किसान ने इसे 9.25 करोड़ रुपये में खरीदने की पेशकश की थी, लेकिन मैं इसे बेचने के लिए तैयार नहीं हूं।
Yuvraj,an 8-yr-old giant bull’s daily diet consists of 20 litres of milk, more than 15 kg fruits. His regimen also includes a 5-km walk pic.twitter.com/97vtYyIRZQ
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016
विज्ञापन
5 of 7
साढ़े 9 करोड़ का मुर्रा भैंसा
दरअसल इस भैंसे के जरिये वह हर साल 40 से 50 लाख रुपये की आमदनी करते हैं और ऐसे में नौ करोड़ रुपये बहुत कम लगते हैं। वैसे इस भैंसे की देखरेख भी युवराज जैसी ही होती है। उसे हर दिन दूध, अनाज, फल और सूखे मेवे दिए जाते हैं। युवराज का वजन करीब 1600 किलोग्राम और लंबाई 6.5 फीट है।
विज्ञापन
6 of 7
युवराज
- फोटो : कुमार संजय
अपनी तरह का यह अनूठा भैंसा यहां सीतापुरा में चल रहे ग्लोबल राजस्थान एग्री टेक मीट (ग्राम) में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। युवराज के मालिक हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि युवराज के ढाई लाख से अधिक बच्चे हो चुके हैं। इस भैंसे की सीमन लेने के लिए पूरे देश के पशुपालकों की मांग आ रही है।
कर्मवीर सिंह ने बताया कि चार दिन के अंतराल से इसका सीमन लिया जाता है और एक बार में 600 स्ट्रा लायर सीमन आ जाता है। इससे छह सौ भैंसों का कृत्रिम गर्भाधान किया सकता है। एक स्ट्रा का वे 300 रुपए चार्ज लेते हैं। इस सीमन को वे लिक्विड नाइट्रोजन (माइनस 196 डिग्री) में स्टोर करके रखते हैं।