एक हादसे ने दो बहनों को जिंदगी भर का दर्द दे दिया, एक बेटे से मां छीन ली। एक पल में पांच लोगों का वो हाल हो गया कि देखने वाले फूट फूट कर रोये।
विज्ञापन
2 of 6
Punjab Accident
पंजाब के मुक्तसर में कोटकपूरा रोड बाईपास पर बुधवार सुबह क्रूजर की बस से टक्कर हो गई और एक झटके में दो बहनों से राखी से पहले उनका इकलौता भाई छीन गया। दादी भी नहीं रहीं, वहीं पिता जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। ताया भी छोड़कर चले गए। 9वीं और 7वीं में पढ़ने वाली बहनें दरवाजे पर टकटकी लगाए भाई का इंतजार कर रही थी कि मौत की खबर आई गई।
विज्ञापन
3 of 6
Punjab Accident
जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची, चीख पुकार मच गई। गांव भर में शोक की लहर दौड़ गई, कोई कुछ कर भी नहीं सकता था सिवाय मासूम बहनों को दिलासा देने के अलावा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर पिस गई। शवों को कार काटकार बाहर निकालना पड़ा। ऊपर से एंबुलेंस आधा घंटा लेट आई, फिर शवों को उठाने से इंकार कर दिया। गांववाले ट्रॉली में डालकर शवों को अस्पताल ले गए।
4 of 6
Punjab Accident
हादसे में मृतकों की पहचान बख्तौर सिंह (56), सुरजीत कौर (75), मुख्तयार सिंह (65) और गाड़ी चालक गुरमेल सिंह (38) और सतनाम सिंह (10) के तौर पर हुई है। गांव उदेकरण के पारिवारिक सदस्य अपने रिश्तेदार जगीर सिंह के संस्कार के लिए गांव खुड्डियां जा रहे थे। तीन सगे भाई गुरमीत सिंह, नछत्तर सिंह, बख्तौर सिंह समेत कुल 11 सदस्य क्रूजर गाड़ी से सुबह करीब दस बजे रवाना हुए।
विज्ञापन
5 of 6
Punjab Accident
वे अभी कोटकपूरा रोड बाईपास के पास पहुंचे ही थे कि आगे जा रही एक जेन कार को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी गाड़ी टकरा गई। बख्तौर, सुरजीत, मुख्तियार और गुरमेल सिंह की मौक पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी सात लोगों में से गुरनाम सिंह और नछत्तर सिंह को आदेश अस्पताल भर्ती करवाया गया।
वहीं सतनाम सिंह (10), रमनदीप कौर (35), सोमा (40), जसवीर कौर (50) और जसविंदर कौर (52) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। इसमें से देर शाम सतनाम सिंह ने भी दम तोड़ दिया। एसएचओ पैरीविंकल ग्रेवाल ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने अमृतपाल के बयान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।