चंडीगढ़ पुलिस में 520 पदों पर भर्ती निकली है और साथ ही भर्ती के लिए एक नियम बदला गया है, जिसके चलते प्रतिभागियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पदों पर भर्ती के लिए अब लिखित परीक्षा होनी है और यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। वायरलेस ऑपरेटरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर कोर्ट पहुंचने से सबक लेकर यूटी पुलिस ने यह फैसला लिया है। ऐसा पहली बार होगा कि चंडीगढ़ में किसी भर्ती के ऑनलाइन एग्जाम होगा।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
एग्माज सितंबर से अक्टूबर 2017 के बीच हो सकता है। बता दें कि 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक और मेडिकल से संबंधित परीक्षा में 22 जून को पुरुष उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली। इस परीक्षा को पास करने के बाद लिखित परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों के नाम 2 से 3 दिन में घोषित कर दिया जाएगा।
4 of 6
पुलिस भर्ती
पुलिस विभाग का दावा है कि उम्मीदवारों के लिए संपूर्ण चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। 2015 में यूटी पुलिस ने 35 वायरलेस ऑपरेटरों के लिए ली गई लिखित परीक्षा में कई उम्मीदवारों ने बड़े पैमाने पर नकल के आरोप लगाए थे। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार डोप टेस्ट व पेपरलेस भर्ती
इससे पहले 520 यूटी कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी तरह से पेपरलेस प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। इस भर्ती में पंजाब पुलिस की तर्ज पर पहली बार आवेदकों के डोप टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शामिल की गई।
3 जुलाई से महिलाओं की शारीरिक मापदंड
यूटी पुलिस की ओर से पुरुष आवेदकों की शारीरिक मापदंड की प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिलाओं आवेदकों के मापदंड की तैयारी चल रही हैं। महिलाओं की शारीरिक माप-दंड 3 जुलाई से सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में शुरू करवाया जाएगा। इसमें पहले 2-2 हजार आवेदकों को बुलाया गया है और 3-4 दिन बाद 3 हजार महिला आवेदकों का बुलावा है।