फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में पहुंचीं गायिका सोनिया मान, चोरों ने ऐसे जैकेट की जेब से गायब किया मोबाइल

Sat, 05 Dec 2020 02:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन में पहुंचीं गायिका सोनिया मान। - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में कुंडली बॉर्डर स्थित किसानों के धरने पर समर्थन देने आईं पंजाबी अभिनेत्री एवं गायिका सोनिया मान का मोबाइल चोरी हो गया। कुंडली थाना पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला अमृतसर के गांव बग्गा कलां की रहने वालीं सोनिया मान ने बताया कि वह चंडीगढ़ से कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर आई थी।

विज्ञापन

2 of 5
धरने पर बैठीं सोनिया मान।
गाड़ी से उतरकर वह पैदल ही धरनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जैकेट की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। मान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
गायिका सोनिया मान। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाबी कलाकार बढ़ा रहे किसानों का हौसला
बता दें कि बड़ी संख्या में पंजाबी कलाकार किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे हैं। कुछ कलाकार दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन पर भी पहुंचे और यहां किसानों का हौसला बढ़ाया। कलाकार सरकार से किसानों की मांग जल्द पूरी करने की मांग कर रहे हैं। 

4 of 5
सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसान। - फोटो : फाइल फोटो
गुरुवार को पंजाबी कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी धरनास्थल पर पहुंचे और कहा किसान देश की रीढ़ हैं। इन्हें किसी सूरत में दुखी नहीं करना चाहिए। केंद्र सरकार को उनकी जायज मांगों को तुरंत पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसान अपना हक लेने आए हैं और हक लेकर ही जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन। - फोटो : फाइल फोटो
वहीं पंजाबी गायिका सोनिया मान भी धरनास्थल पर पहुंचीं और सभास्थल पर पहुंच कर किसानों का समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने किसानों के पक्ष में अवार्ड वापस करने के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा कि अवार्ड वापसी का जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें सही मायने में किसान और किसानी के बारे में जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें