खेतों में महिलाओं ने संभाला मोर्चा।
वहीं नाभा के गांव अगेता की महिला महिंदर कौर ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों पर जो कृषि कानून लादे हैं, उसे किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। वह पति की गैरहाजिरी में न फसलों को सूखने देंगी और न बच्चों को भूखा सोने देंगी। घर में रोजमर्रा का कामकाज तो वह करती ही हैं, साथ ही तड़के उठकर खेतों में भी काम करने आती हैं।