फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, 6वीं पास 'अरबपति' से...एक हरकत ने उसे लाकर खड़ा किया अर्श से फर्श पर, झटके में सब बर्बाद

Tue, 11 Sep 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 14
फ्यूचर मेकर के मालिक राधेश्याम
6वीं पास इस अरबपति के बारे में जानकर चौंक जाएंगे, जिसे उसकी एक हरकत ने अर्श से फर्श पर लाकर पटकर दिया और एक झटके में सब कुछ बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

2 of 14
फ्यूचर मेकर के मालिक राधेश्याम
हम बात कर रहे हैं एमएलएम कंपनी फ्यूचर केयर खड़ी करने वाले राधेश्याम की, जो सातवीं फेल हैं और उन्होंने मात्र साढ़े तीन साल में अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया। फ्यूचर मेकर कंपनी बनाकर राधेश्याम ने मल्टी लेवल मार्केटिंग के क्षेत्र में कदम रखा और मात्र पांच साल में इस क्षेत्र का बादशाह बनने की ठानी। राधेश्याम खुद सीएमडी बना और फतेहाबाद जिले के गांव टिब्बी निवासी बंसीलाल सिहाग को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया। राधेश्याम जहां सेमिनार के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों को कंपनी के साथ जोड़ने का काम करता रहा तो बंसीलाल पूरी मैनेजमेंट को संभालता है।
विज्ञापन

3 of 14
फ्यूचर मेकर के मालिक राधेश्याम
बड़ी तेजी से आगे बढ़ा राधेश्याम का कारवां
आदमपुर में जिस समय प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में उछाल आया उस समय राधेश्याम ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में भी अच्छा पैसा कमाया। मगर जैसे ही प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में मंदी आई तो वह नया काम तलाशने लगा। दुनियादारी के दांव-पेच सीख चुके राधेश्याम ने फ्यूचर मेकर कंपनी खोली और बड़ी तेजी से अपने कारवां को आगे बढ़ाया। बताया जा रहा है कि राधेश्याम के गांव सीसवाल के भी अधिकांश लोगों ने कंपनी से जुड़कर अच्छा पैसा लगाया हुआ है। कई ग्रामीणों ने तो टारगेट अचीव करके गाड़ियों से लेकर बड़े इनसेंटिव तक प्राप्त किए हैं।

4 of 14
फ्यूचर मेकर के मालिक राधेश्याम
लोगों को साथ जोड़ने की कला में माहिर है राधेश्याम
राधेश्याम बेशक सातवीं फेल है लेकिन वह लग्जरी लाइफ का प्रदर्शन कर लोगों को अपने साथ जोड़ने की कला में माहिर है। इसीलिए जहां भी सेमिनार होता था, वहां पहले उसकी विशेष टीम पहुंचती थी जो उसे मसीहा के तौर पर पेश करती। उसके बाद खुद राधेश्याम मंच पर आकर लोगों को मोटीवेट करता। हर सेमिनार में वह लोगों को करोड़पति बनाने के हसीन सपने दिखाता रहा और हजारों की संख्या में लोग जुड़ते गए। मात्र तीन साल में ही कंपनी एक करोड़ से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने का दावा करती रही है।

 
विज्ञापन

5 of 14
फ्यूचर मेकर के मालिक राधेश्याम
जगुआर गाड़ी लेकर दिखाया रुतबा
सीएमडी के तौर पर राधेश्याम ने अच्छे खासे पैसे कमाने के बाद अपना रुतबा बढ़ाना भी शुरू किया। सबसे पहले जगुआर गाड़ी खरीदकर रुतबा बढ़ाया। आदमपुर क्षेत्र में राजनीतिक लोगों को छोड़ दिया जाए तो राधेश्याम पहला ऐसा व्यक्ति है, जिसके पास लग्जरी गाड़ियों की भरमार थी। वहीं अपने साथ सिक्योरिटी के तौर पर भी कई युवाओं को राधेश्याम ने रखना शुरू किया। जिस भी कार्यक्रम में राधेश्याम जाता था, उसमें पहले उसकी टीम पहुंचकर सिक्योरिटी व अन्य व्यवस्थाओं की जांच करती थी।

 
विज्ञापन

6 of 14
धन निवेश
हर महीने देश के बड़े शहरों में होते थे कंपनी के सेमिनार, जुटते थे हजारों
सेमिनारों में अपने भाषणों में लोगों को एक साल में करोड़पति बनाने का सपने दिखाता था फ्यूचर मेकर एंड लाइफ केयर कंपनी का सीएमडी राधेश्याम। इसके अलावा वह अपने हर भाषण में देश को जैविक खेती के जरिये उन्नत बनाने के दावे करता था। कहता कि आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए इंसान के पास पैसा होना चाहिए। जितने लोग करोड़पति होंगे, उतना ही देश भी संपन्न बनेगा। वह बार-बार अपनी कंपनी को एक क्रांति बताता था। राधेश्याम ने अपनी कंपनी को हरियाणा में जमाने के बाद पूरे देश में विस्तार करने की योजना बनाई। इसके लिए टॉप प्रमोटर्स को जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन

7 of 14
धन निवेश
फ्यूचर मेकर की कमाई देखकर खुली कई कंपनियां
फ्यूचर मेकर कंपनी की कमाई देखकर राधेश्याम के गृहक्षेत्र आदमपुर में कई कंपनियां और खुल चुकी हैं। उसी तरह चेन सिस्टम बनाया गया, जिस तरह राधेश्याम और बंसीलाल सिहाग ने बनाया। इनमें से कुछ कंपनियां अब भी सक्रिय हैं जबकि एक-दो गायब हो गई है। एक कंपनी का तो कुछ दिन पहले ही फ्यूचर मेकर कंपनी में विलय करवाया गया था। कुकुरमुत्तों की तरह सामने आ रही इन कंपनियों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए कई प्लान बना रखे हैं। बाद में तैयार हुई कंपनियों ने तो 15 दिन से लेकर साप्ताहिक पे-आउट तक के प्लान निवेशकों को देने शुरू कर दिए हैं।

8 of 14
धन निवेश
ऐसे फूटा भांडा
तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर हिसार में एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के गिरोह का पर्दाफाश किया। यह कंपनी पिछले 4-5 सालों से लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब 1200 करोड़ रुपए की ठगी कर चुकी है। तेलंगाना पुलिस ने हरियाणा की एसटीएफ के साथ मिलकर आरोपियों को दबोचा है। इस मामले की मास्टरमाइंड की पहचान फ्युचर मेकर लाइफ केयर ग्लोबल मार्केटिंग के चेयरमैन राधे श्याम और डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने कंपनी के 200 करोड़ रुपयों को सीज किया है।

9 of 14
investment
ऐसे ठगते थे पैसे
राधे श्याम की कंपनी की स्कीम के अनुसार, इसमें एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के साथ जुड़कर पूरी चैन बनानी होती। इच्छुक व्यक्ति को जॉइनिंग के लिए 7 हजार 500 रुपए देने पड़ते थे। हालांकि कंपनी जॉइनिंग के बाद ढ़ाई हजार रुपए वापस लौटाने का लालच देती और बाकी बचे हुए पैसों के बराबर की राशि का इस्तेमाल कपड़े और दवाइयां खरीदने का लालच दिया जाता। इसके साथ ही स्कीम के अनुसार, अगर एक व्यक्ति 7200 रुपए कंपनी में इन्वेस्ट करता है तो उसे दो साल में 60 हजार रुपए वापस मिलने का लालच दिया जाता।

 

10 of 14
investment
कंपनी की स्कीम के अनुसार, नए मेंबर्स जोड़ने पर पुराने मेंबर को कमीशन भी दिया जाता था. खबर के अनुसार, ये लोग बेरोजगार युवाओं, हाउस वाइफ और रिटायर्ड कर्मचारियों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, यह कंपनी हैदराबाद के ही कई लोगों के साथ करोड़ा रुपए का घोटाला कर चुकी है। इसके साथ ही हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा में भी यह कंपनी काफी लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। जांच में कंपनी के कई बैंकों में खाते पाए गए हैं जिनमें करीब 200 करोड़ रुपए जमा मिले हैं।

11 of 14
investment
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। फतेहाबाद पुलिस ने भी शिकंजा कस दिया है। फ्यूचर केयर के सीएमडी और एमडी पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक अन्य चिटफंड कंपनी पर भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार देर रात वकील सुभाष जांगू की शिकायत पर जाट धर्मशाला से संचालित चिट फंड कंपनी वीडीएसटी के चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। वीडीएसटी को हाल ही में फ्यूचर मेकर में मर्ज किया गया था।

 

12 of 14
investment
वहीं, सदर थाना पुलिस ने सीएम विंडो एमिनेटर सिटीजन के जिला सचिव अनिल सिहाग की शिकायत पर फ्यूचर मेकर के सीएमडी, एमडी और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी व प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (बैनिंग) एक्ट 1978 की धारा 4, 5, 6 के तहत केस दर्ज किया है। दोनों कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद निवेशकों में हड़कंप है। हालांकि कोई भी निवेशक सामने नहीं आया है। न ही किसी निवेशक ने पुलिस में शिकायत की है। पता चला है कि इस तरह की चिट फंड कंपनियों में जिले के सैकड़ों युवाओं ने करोड़ों रुपये निवेश कर रखे हैं।

13 of 14
धन निवेश
चिट फंड कंपनियों के फैलते जाल के देखते हुए मैंने दो माह पूर्व पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की थी। अब पता चला है कि पुलिस ने तो एफआईआर दर्ज कर ली।
- अनिल सिहाग, जिला सचिव, सीएम विंडो एमिनेटर सिटीजन

 
विज्ञापन

14 of 14
धन निवेश
फतेहाबाद में चिट फंड कंपनियों द्वारा पैसे डबल करने की दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं। हालांकि यह शिकायत एक वकील और सीएम विंडो से जुड़े अधिकारी ने दी थी। किसी पीड़ित ने कोई शिकायत नहीं दी है। कोई शिकायकर्ता पुलिस के पास नहीं आया है। फिर भी मामला दर्ज करके सिटी व सदर थाना प्रभारी जांच कर रहे हैं।
- धर्मवीर पूनिया, डीएसपी फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें