फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहतीं हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू: बोलीं- भगवंत मान के काम से प्रभावित, 'द कश्मीर फाइल्स' पर ये बात कही

Wed, 30 Mar 2022 08:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
हरनाज कौर संधू - फोटो : अमर उजाला
मिस यूनिवर्स-2021 का ताज जीतकर देश का नाम रोशन करने वालीं हरनाज कौर संधू बुधवार को पहली बार अपने शहर चंडीगढ़ पहुंचीं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि सिटी ब्यूटीफुल उनके लिए शुरू से ही लक्की रहा है। ताज लेकर पहली बार शहर पहुंचने की इतनी ज्यादा खुशी हो रही है कि इसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता। भविष्य की योजना बताते हुए संधू ने कहा कि वह यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हरनाज कौर संधू - फोटो : अमर उजाला ( सभी फोटो- अजय वर्मा)
हरनाज सेक्टर-35 स्थित एक होटल के कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण लड़की से उन्होंने मिस यूनिवर्स तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में परिवार और कॉलेज का खास सहयोग रहा है। संधू सेक्टर-42 के कॉलेज से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रोफेसरों ने उनका काफी हौसला बढ़ाया। कॉलेज से ही सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू किया था। पहली बार रैंपवॉक भी कॉलेज के एक कार्यक्रम में किया था। उन्होंने कहा कि शुरू से ही देश के कुछ करने की तमन्ना थी। 
विज्ञापन

3 of 5
हरनाज कौर संधू - फोटो : अमर उजाला
रात एक बजे सोकर सुबह 4 बजे उठ जाती थीं  
संधू ने कहा कि मिस यूनिवर्स का सफर आसान नहीं रहा। मिस यूनिवर्स कंपीटीशन के दिनों को याद करते हुए रोंगटे खड़े हो जाते हैं क्योंकि उन दिनों काफी दबाव था। उन्होंने कहा कि 30 दिन उनके लिए मानसिक और शारीरिक तनाव वाले थे। उन दिनों वह सुबह चार बजे उठ जाती थीं और देर रात एक बजे तक अपनी टीम के साथ वर्कआउट करती थीं। 

4 of 5
हरनाज कौर संधू - फोटो : अमर उजाला
संधू बोलीं- खुद से ही था कंपीटीशन 
हरनाज ने बताया कि मिस यूनिवर्स 2021 के प्लेटफार्म पर उनका कंपीटीशन खुद से ही था। उन्होंने तय किया था कि प्रतियोगिता में वह खुद को ही हराएंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में जब वह मिस इंडिया के मंच पर थीं तो किसी ने सवाल किया था लेकिन आत्मविश्वास की कमी की वजह से जवाब नहीं दे पाई थीं। इस वाक्ये के बाद उन्होंने तय किया कि खुद को साबित करना होगा। वह लम्हा मिस यूनिवर्स के प्लेटफार्म पर मिला, जिसे हरनाज संधू ने आत्मविश्वास के बल पर जीत लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरनाज कौर संधू - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान के कामों से काफी प्रभावित हैं संधू
हरनाज संधू ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की काफी इज्जत करती हैं। वह बुधवार को उनसे मिली हैं। सरकार बने हुए कुछ दिन ही हुए हैं। इन दिनों में उन्होंने जो काम शुरू किए हैं उससे काफी प्रभावित होकर वह भी उनके नेक कामों में सहयोग करना चाहती हैं। 'फिल्म द कश्मीर फाइल्स' के बारे में पूछे जाने पर हरनाज ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में बहुत सुना है लेकिन अभी तक देखी नहीं है इसलिए इस बारे में कुछ बता नहीं पाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें