फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के कुक के अकाउंट में 5 हज़ार, लेकिन 26 करोड़ का मालिक!

Thu, 01 Jun 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Written by: सुभ्ााष्ा चंद्र
विज्ञापन
1 of 7
rana gurjit
पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह के पूर्व रसोइया अमित बहादुर के बैंक खाते में पांच हजार रुपए से भी कम हैं, लेकिन उसने 26 करोड़ की बोली लगाकर रेत खनन का अधिकार हासिल किया है।
विज्ञापन

2 of 7
rana gurjit
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट में इस बात का साफ जिक्र है, कि रसोइया अमित बहादुर के बैंक खाते में 5 हज़ार रुपये से भी कम राशि जमा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित बहादुर के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में अप्रैल (2017) तक महज में 4,840 रुपए थी।
विज्ञापन

3 of 7
sand
चौंकाने वाली बात है कि जिस कुक ने 26 करोड़ रुपए की बोली लगाकर रेत खदान को अपने नाम कर लिया, उसके पास पिछले तीन साल में 1 लाख रुपए तक नहीं इकट्ठा हो पाए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर में कहा गया है कि 36 साल के अमित बहादुर पंजाब के ऊर्जा मंत्री राणा गुरजीत की कंपनी में रसोइया रह चुका है।

4 of 7
sand
सबसे हैरान करने वाले तथ्यों को अगर देखें तो अमित बहादुर के स्टेट बैंक अकाउंट में 1 अप्रैल को सिर्फ 4, 840 रुपये ही जमा थे। जबकि पंजाब की कैप्टन सरकार ने 19 मई को खदान का नीलामी लगाई थी, और इस नीलामी में खनन का अधिकार हासिल करने वाले अमित बहादुर को 21 और 22 मई तक सारी रकम जमा करानी थी।
विज्ञापन

5 of 7
कैश
इतना ही नहीं, बहादुर की ओर से दिए गए हलफनामें में भी उसके बैंक खाते से एक साल के दौरान 18,000 से 22,000 रुपए तक की राशि रही है। खास बात यहां ये भी है कि अमित बहादुर ‌की आय का मुख्य स्‍त्रोत उसकी सैलरी ही रही, जोकि 8 मार्च के मुताबिक सिर्फ 11, 706 रुपए है। बताया जाता है कि इस विवाद के बाद यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले अमित बहादुर ने पूरे मामले से दूरी बना रखी है।
विज्ञापन

6 of 7
sand
सबसे दिलचस्प बात यह है 11 हजार कमाने वाले अमित ने 21 मई 2017 को 26.51 करोड़ की बोली लगाकर रेत खनन का टेंडर हासिल कर लिया. राजधानी चंडीगढ़ से करीब 100 किलोमीटर दूर नवानशहर के शादीपुर खुर्द के इस टेंडर के तहत अमित ने पहली किस्त के रूप में 13.23 करोड़ रुपए जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sand minig
हांलाकि इस पूरे विवाद पर राणा गुरजीत अपना पक्ष रखते हुए खुद मामले को खारिज करते आ रहे हैं। ऊर्जा मंत्री राणा गुरजीत सिंह पंजाब सरकार के सबसे अमीर विधायक हैं. विधाानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 169 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें