दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक पलट गया, नतीजा ये हुआ कि कार उसकी चपेट में आ गई, ट्रक के नीचे आने से कार पिचक गई।
विज्ञापन
2 of 6
car accident
नेशनल हाइवे नंबर 1 पर स्थित करनाल के नमस्ते चौक पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। अम्बाला से दिल्ली की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दूसरा ट्रक एक कार पर पलट गया। कार पिचक गई और उसमें सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
car accident
जानकारी के मुताबिक एक ट्रक अम्बाला से दिल्ली की तरफ जा रहा था। वह अचानक से अनियंत्रित हो गया और एक अन्य ट्रक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर क्रास कर दूसरी दिशा में घुस गया।
4 of 6
car accident
वहां सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में टक्कर मारी और बिजली के खंभे तोड़ दिए। ट्रक का क्लीनर गगन बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक कार पर गिरने लगा तो आंखें बंद हो गई दोनों की अनियंत्रित ट्रक के टक्कर मारने के बाद दूसरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। कार में अजय और उसका पुत्र आयुष सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
road accident
उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पिता-पुत्र दोनों जख्मी हैं। बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई थी। हादसे के बाद घबराए हुए आयुष ने बताया कि जब ट्रक पलटता हुआ उनकी कार पर आकर गिरने लगा तो कुछ पल के लिए लगा कि आज जिंदगी का आखिरी पल है। डर के मारे हम दोनों की आंखें बंद हो गई, लगा जिंदगी खत्म हो गई।