मां बनने जा रही 10 साल की बच्ची को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। इससे जहां मां बाप को राहत मिलेगी, वहीं बच्ची की जान को भी खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 6
बच्ची के साथ रेप
प्राइेवट रूम और फ्री इलाज मिलेगा
दरअसल, करीब 33 हफ्ते की गर्भवती दस वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की जांच के लिए मेडिकल कालेज अब प्राइवेट रूम उपलब्ध करवाएगा। साथ ही मेडिकल कालेज बच्ची का इलाज मुफ्त करेगा। इस बात की सहमति शुक्रवार को चंडीगढ़ कमीशन फार प्रोटेक्शन चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) और मेडिकल कालेज प्रशासन की बैठक में बनी।
विज्ञापन
3 of 6
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : demo pics
अब तक आम सुविधा मिल रही थी
बता दें कि अब तक बच्ची का चेकअप आम महिलाओं की तरह हो रहा था। उसे भी लाइन में लगना पड़ा। इस पर सीसीपीसीआर ने कड़ा एतराज जताया था। मेडिकल कालेज की ओर से बताया गया है कि बच्ची के इलाज में अस्पताल व उनके डाक्टरों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसमें कोई भी कमी नहीं रहेगी।
4 of 6
बच्ची से रेप
बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ
मेडिकल कालेज की ओर से बताया गया है कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। उसका बच्चे का स्वास्थ्य भी ठीक है। दो दिन पहले बच्ची का मेडिकल कालेज में एंटीनेटल चेकअप किया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि जब शुरुआत में उसका चेकअप हुआ था, वह एनिमिक थी। लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
5 of 6
बच्ची के साथ रेप
मामा ने किया था दुष्कर्म
दस वर्षीय बच्ची साथ उसके मामा ने दुष्कर्म किया था। जब वह सात महीने की प्रेग्नेंट हुई, तब जाकर पता चला कि उसके पेट में बेबी है। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।
गर्भपात की याचिका खारिज
बच्ची के मां बाप ने गर्भपात के लिए जिला अदालत में याचिका डाली गई। गर्भपात की याचिका खारिज कर दी गई। उसके बाद सुप्रीमकोर्ट में याचिका डाली गई। पीजीआई की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीमकोर्ट ने भी गर्भपात के लिए मना कर दिया।