पाकिस्तानी लड़की की पोस्ट पर भारतीय युवक ने कमेंट किया तो उसने ऐसा करारा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। आप भी जानिए ऐसा क्या कहा लड़की ने...
विज्ञापन
2 of 10
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
दरअसल, फाइजा नाम की पाकिस्तानी लड़की ने इलाज के लिए भारत का वीजा मांगा तो एक शख्स ने कहा कि चीन चले जाओ, वो तो तुम्हारे दोस्त हैं। इस पर फाइजा तनवीर ने ट्वीट किया कि सियासतदानों के निकट होंगे चीनी, अवाम को तो हिंदुस्तानी अपने अपने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
इस शख्स ने ट्वीट करके फाइजा को सलाह दी थी कि जब भारत उसे वीजा नहीं दे रहा तो वह इलाज के लिए चीन क्यों नहीं चली जाती। चीन तो पाकिस्तान का दोस्त देश है। इसी सलाह का जवाब देते फाइजा ने यह बात कही।
4 of 10
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
फाइजा ने लिखा कि चीनियों से हमारा कुछ नहीं मिलता। ना भाषा, ना रीति रिवाज। हिंदुस्तानियों की बोली भाषा तो छोड़िए, शक्लें भी हमारे जैसी हैं। हिंदुस्तान में रिश्तेदारियां हैं, शादियों ब्याहों में आना जाना है। दोनों मुल्कों में रोटी बेटी के रिश्ते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
लाहौर की 25 साला फाइजा तनवीर को जबड़े का कैंसर है। वह इलाज के लिए भारत आना चाहती है, पर दोनों देशों के तल्ख रिश्ते उसके वीजा में रोड़ा बने हुए है। फाइजा ने सोशल मीडिया से फोन नंबर ढूंढकर भारत में अनेक पत्रकारों व राजनीतिज्ञों को वीडियो क्लिप भेजे और भारत आने के लिए मेडिकल वीजा दिलाए जाने की मदद मांगी।
विज्ञापन
6 of 10
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
पाकिस्तानी विदेश मंत्री सरताज द्वारा अपनी ही एक नागरिक के लिए पत्र लिखने में हिचकने पर फाइजा ने कहा कि पाकिस्तान दी रियाया चों इक बंदी घट्ट वी हो जाएगी तां सरताज अजीज साब नूं कोई फरक नहीं पैंदा। फाइजा ने निराश लफ्जों में कहा कि वे तो पाकिस्तान की रहने वाली हैं। अजीज साहब उसकी हालत पर रहम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
7 of 10
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
फाइजा ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान की जेल में कैद कुलभूषण जाधव की मां के वीजे को लेकर उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। जाधव का मामला राजनीतिक मामला है तथा उसे इसकी कोई ज्यादा समझ नहीं है, पर इतना पता है कि एक मां अगर अपने बेटे से मिलने आना चाहती है तो उसे आने देना चाहिए।
8 of 10
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
फाइजा ने बताया कि उसने गाजियाबाद के एक बड़े अस्पताल में इलाज के लिए 10 हजार यूएस डालर जमा बतौर पेशगी जमा करवाए थे, जोकि अस्पताल ने उसे यह कहकर वापिस लौटा दिए हैं कि इस मामले में बार बार उनके अस्पताल का नाम आ रहा है और वे किसी झमेले में नहीं फंसना चाहते।
9 of 10
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
25 वर्षीय फाइजा तनवीर जब दो साल की थी उसके पिता का इंतकाल हो गया था। आठ साल पहले बड़ा भाई अदनान बशीर भी एक हादसे में खुदा को प्यारा हो गया। मां घरों में जाकर लोगों के कपड़े धोती है, उसी से घर की रोटी चलती है। तो फिर सर्जरी के लिए इतनी बड़ी रकम 22 लाख पाकिस्तानी रुपये कैसे जुटाए?
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
इस सवाल के जवाब में फाइजा ने बताया कि उसके साथी स्टूडेंटस ने इसके लिए पाकिस्तान की तमाम यूनिवर्सिटियों और कालेजों में जाकर विद्यार्थियों को उसकी स्थिति बताई और चंद महीनों में ही जरूरी फंड जमा हो गया।