फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी शहादत पर सीएम भी रोए थे, मुआवजे के लिए रो रहा है उसका परिवार

Sun, 26 Feb 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
आतंकियों से लड़ते शहीद हुए जिस जवान के अंतिम संस्कार पर सीएम भी रो पड़े थे, उसी जवान का परिवार आज मुआवजे के लिए ठोकरें खा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
बात हो रही है, 28 अक्टूबर 2016 को जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सिपाही मनदीप सिंह की। जिनके परिवार ने मिलने वाले मुआवजे में हो रही देरी को लेकर पीएम मोदी से मदद मांगी है। 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
मनदीप के बहनोई सचिन ने कहा कि सरकार को अपने किए हुए वादे को निभाना चाहिए। मनदीप की पत्नी, जो हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है उसे प्रमोशन मिलना चाहिए और मनदीप के भाई को नौकरी मिलनी चाहिए। 

4 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
ANI से बात करते हुए उन्होने कहा कि उसका परिवार केवल यह चाहता है कि सरकार अपने वादों को पूरा करे। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद मनदीप के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की राहत राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
बता दें कि पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के हमले में कुरुक्षेत्र के गांव अंतेहड़ी निवासी मनदीप सिंह शहीद हो गए थे। मनदीप 17 सिख रेजिमेंट में सिपाही पद पर तैनात थे। पाकिस्तानी ने कायरतापूर्ण हरकत करते हुए उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। जिसके बाद सेना ने कहा था कि इस बर्बर कार्रवाई का समुचित जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद मनदीप सिंह के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ANI
सिपाही मनदीप जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में तैनात थे। उनके अंतिम संस्कार पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे। सीएम ने शहीद मनदीप के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें