फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई से पहले दूल्हे ने की दी ऐसी हरकत, थाने जाना पड़ा और दुल्हन भी हाथ से निकली

Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
दूल्हे ने मांगी कार तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
विदाई होने से पहले दूल्हे से ऐसी हरकत कर दी कि उसे एक साथ दो झटके लगे। एक तो उसे थाने जाना पड़ा, दूसरा दुल्हन ने भी साथ जाने से इंकार कर दिया। जानिए माजरा?
विज्ञापन

2 of 6
दूल्हे ने मांगी कार तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना हरियाणा के करनाल की है। असंध में विदाई से पहले एक दूल्हे को दहेज में 15 लाख रुपये नगद या बड़ी कार मांगना भारी पड़ गया। इस डिमांड पर लड़की ने साहसिक फैसला लेते हुए दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। असंध थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता की शिकायत पर दूल्हे पंजाब सिंह, उसकी मां, बहन और उसके जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर दूल्हे और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
दूल्हे ने मांगी कार तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
गांव खेड़ी सर्फ अली निवासी पंजाब सिंह की बेटी नवजौत कौर की शादी इस्माईलाबाद के गांव नैंसी निवासी पंजाब सिंह के साथ तय हुई थी। वीरवार को असंध स्थित एक मैरिज पैलेस में दूल्हा पंजाब सिंह बारात लेकर आया। शादी की रस्में रीति रिवाज से पूरी हुई। आनंद कारज के बाद विदाई के समय दूल्हे ने अचानक बड़ी कार या 15 लाख रुपये देने की डिमांड रख दी। मौके की नजाकत को देखते हुए दुल्हन के पिता ने दूल्हे को 2.83 लाख रुपये का चेक दे दिया।

4 of 6
दूल्हे ने मांगी कार तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
चेक लेकर दूल्हे ने शर्मनाक हरकत कर दी। उसने चेक को फाड़कर टुकड़े-टुकड़े करके दुल्हन के भाई के मुंह पर दे मारा। ‌यह देखकर दुल्हन अवाक रह गई और उसने साहसिक फैसला लेते हुए दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। यह देखकर लड़की वाले भी तन गए और उन्होंने पूरी बारात को पैलेस में रही रोक लिया। साथ ही पुलिस को बुला लिया। असंध थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 6
दूल्हे ने मांगी कार तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
लड़की ने शिकायत दर्ज कराई और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दूल्हे व उसके जीजा का थाने में ले आई। इसके बाद सारी बारात थाने के बाहर जमा हो गई। बाद में पुलिस ने दूल्हे पंजाब सिंह, उसकी मां, बहन व जीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया। अभी मामले की जांच जारी है, वहीं लड़की की हिम्मत की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूल्हे ने मांगी कार तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुल्हन के भाई ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार बारात की खूब आवभगत की व स्वर्ण आभूषणों सहित अन्य सामान दहेज में दिया। विदाई के वक्त दुल्हे ने बड़ी कार की मांग कर दी। ऐन मौके पर कार उपलब्ध न होने की वजह से पिता ने एक चेक काटकर दूल्हे को भेंट किया। दूल्हे ने रकम को नाकाफी बताते हुए चैक को मौके पर ही फाड़ दिया और मेरे मुंह पर दे मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें