हाथों पर सुहाग की मेहंदी लगने से पहले ही वो छोड़कर चला गया। शहीद गुरसेवक का शव जैसे ही मंगेतर ने देखा, मुंह से जो निकला सुनकर सब फूट-फूट कर रोए। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 10
शहीद गुरसेवक की शहादत पर मंगेतर का बयान
शादी से करीब सौ दिन पहले एक जवान ने सरहद पर देश के लिए जान कुर्बान कर दी और घर बसने से पहले ही उसकी दुनिया उजड़ गई।
विज्ञापन
3 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
पाकिस्तान से लोहा लेते वक्त तरनतारन के गुरसेवक सिंह शहीद हो गए और आज जब उनका शव घर पहुंचा तो उनकी मंगेतर शव देखकर खुद को रोक नहीं पाई।
4 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद गुरसेवक की मंगेतर रजनीत कौर शहीद के शव के पास फूट-फूट कर रोईं। शहीद गुरसेवक की तीन महीने बाद ही रजनीत कौर से शादी होनी थी।
विज्ञापन
5 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
लेकिन दूल्हा बनने से पहले तिरंगे में लिपटा शहीद गुरसेवक का शव घर पहुंचा तो सभी का कलेजा कांप गया। परिवार वालों के साथ गुरसेवक की मंगेतर ने नम आंखो से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
6 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद गुरसेवक की मंगेतर को उनकी शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि गुरसेवक बहुत अच्छे इंसान थे। उनके जैसा इंसान मैंने आज तक नहीं देखा। उनके जाने से मैं बहुत दुखी हूं, लेकिन देश के लिए उन्होंने अपनी जान कुर्बान की, इस पर मुझे बहुत गर्व है।
विज्ञापन
7 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में पंजाब के तरनतारन के बहादुर सैनिक गुरसेवक सिंह शहीद हो गए थे। वो जम्मू कश्मीर के पुंछ में कृष्णाघाटी में तैनात थे।
8 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह
गुरसेवक सिंह 2013 में सेना में भर्ती हुए थे. वो सिख रेजीमेंट के सिपाही थे।
9 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह
देश के लिए मर मिटने के जुनून के साथ गुरसेवक ने सेना की वर्दी पहनी थी और वाकई वो देश के लिए मर मिटे।