फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देखें कैसें हैं सीमा से सटे गांवों के हालात

Mon, 03 Oct 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल अटैक के बाद पंजाब में बॉर्डर से सटे इलाकों में देखिए कैसा माहौल है और सेना के साथ-साथ लोग क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन

2 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सरकार ने पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दहशत का माहौल बना हुआ है। 10 ​किलोमीटर तक के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। डीसी ने आदेश जारी करके सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं। डॉक्टर्स और नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन

3 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
खुफिया सूत्रों के मुताबिक कुछेक गांव फेंसिंग पार बसे हैं, जिन्हें खाली करने को कहा गया है। बॉर्डर पर बीएसएफ ने पूरी चौकसी बनाई हुई है। पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सरहद की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने में जुटे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीमा पर पाकिस्तानी जवानों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।

4 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी भी रद्द कर दी गई। लोगों को बॉर्डर पर न जाने की हिदायत दी गई है। आदेश जारी होते ही लोग भी अपना सामान समेट कर जाते हुए दिखाई दिए। वहीं, कुछ लोग करियाना व सब्जी वालों की दुकानों पर खानपान की वस्तुएं खरीदने के लिए एकत्र हो गए। लोगों का कहना है कि युद्ध के समय इलाके में ब्लैक आउट कर दिया जाता है, इसीलिए रात के समय मोमबत्तियां जलाने के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सरहद पर तनाव की खबर सुनते ही व्यापारी और दुकानदार चिंतित हो गए हैं क्योंकि दीवाली नजदीक होने के कारण लाखों रुपये का माल खरीद कर दुकानों व गोदामों में रखा है। माहौल खराब होने पर कोई भी व्यक्ति महंगी वस्तुओं की खरीद-फरोख्त नहीं करेगा। गौरतलब है कि पिछले साल गुरु ग्रंथ की बेअदबी के कारण पंजाब का माहौल खराब होने के कारण व्यापारियों का माल नहीं बिक पाया था।
विज्ञापन

6 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार राजिंदर कुमार, तिलक राज व गणेश कुमार ने बताया कि दीवाली के कारण उन्होंने लाखों रुपये का माल खरीदकर दुकानों पर रखा है। सरहद पर माहौल खराब होने के कारण लोग महंगी वस्तुएं नहीं खरीदेंगे। इस बार भी उन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा। पिछले साल श्री गुरु ग्रंथ की बेअदबी के चलते पंजाब का माहौल खराब था जिस कारण लोगों ने काली दीवाली बनाई थी और उनका सामान भी नहीं बिका था।

विज्ञापन

7 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राईक के बाद भारत-पाक का माहौल तनावपूर्ण हुआ तो पंजाब के बार्डर एरिया गुरदासपुर में हाई अर्ल्ट जारी कर दिया गया है। सीमा के आसपास 10 गांवो को खाली करवाने के आदेश दे दिए गए है। सीमा पर बसे गांव चौंतड़ा, सलाच, चाकरी, ठाकुरपुर, मियानी मलाह व सीमा पर बसे और गांवो को प्रशासन की ओर से खाली करवाने की कवायद शुरु कर दी गई है।

8 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह गुरुद्वारों से स्पीकर द्वारा घोषणा करके लोगों से अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द गांवो को खाली कर दिया जाये और सीमा से बिल्कुल सटे गांवो के लोगों से तो गांव खाली करवाने शुरु भी कर दिए गए है। घोषणा सुनने के बाद लोगों में  दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग एक जगह इक्टठे होकर तनाव में विचार विमर्श करते दिखाई दे रहे है।

9 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन द्वारा ज्ञान अंजन स्कूल कलानौर, बेअंत कालेज, सुखजिंद्रा कालेज, गवर्नमेंट कालेज गुरदासपुर में रिफ्यूजी कैंप बनाये गये है। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में हाई अर्ल्ट के चलते एमरजेंसी वार्ड को खाली करवाया जा रहा है। एसएमओ डा. विजय कुमार ने बताया कि डाक्टरों और नर्सो की छुर्टट्यो को रद्द कर दिया गया है और किसीभी हालत में उन्हें स्टेशन न छोड़ने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

10 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के डीआईजी श्रीनिवास ने बताया कि वह खुद सुबह से सीमा पर है और बीएसएफ हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
डीईओ मरदीप सैनी ने बताया कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सीमा से 10 किलोमीटर तक की दूरी में आने वाले सभी स्कूल 2 अक्टूबर तक बंद कर दिये गये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें