उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर अमित देसवाल की पत्नी ने वो काम कर दिखाया कि पूरे देश को उन पर नाज है। आप भी उन्हें सलाम करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
मणिपुर एनकाउंटर अमित देसवाल की पत्नी का बड़ा बयान
- फोटो : अमर उजाला
12 अप्रैल 2016 को मणिपुर में उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए अमित देशवाल की पत्नी अनीता देशवाल शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर सिलेक्ट हुई हैं और वे अप्रैल 2017 में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई ज्वाइन करेंगी। बता दें कि हरियाणा सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी ऑफर की थी, लेकिन वे अपने पति के नक्शेकदम पर चलना चाहती थी, इसलिए यह ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
अमित
- फोटो : bureau
अनीता कहती हैं कि आर्मी ज्वॉइन करने पर उन्हें लगेगा कि पति उनके साथ हैं। उनके इस निर्णय का माता-पिता और ससुराल वालों ने भी पूरा समर्थन किया। पति की मौत के दो महीने बाद अनीता झज्जर से दिल्ली शिफ्ट हो गई। उन्होंने वहां आर्मी के सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तैयारी शुरू की। नवंबर 2016 में आर्मी सेलेक्शन सेंटर भोपाल द्वारा उन्हें सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए रिकमेंड किया गया।
4 of 5
अमित देशवाल की पत्नी अनीता देशवाल ज्वॉइन कर रही हैं आर्मी
अनीता ने बताया कि उन्हें यह पोस्ट आर्मीमैन की विधवा महिलाओं के लिए आरक्षित कोटे के तहत मिली। बता दें कि झज्जर जिले के गांव सुरहेती के रिटायर्ड सूबेदार ऋषिपाल देशवाल के लड़के अमित देसवाल ने 10 जून 2006 को आर्मी ज्वाइन की थी। साल 2011 में उन्होंने एलाइड सर्विस ज्वाइन कर लिया। 12 अप्रैल 2016 की रात जवानों का एक दल तामेंगलांग में उग्रवादी संगठन एनएससीएन के और जेडयूएफ के खिलाफ ऑपरेशन के लिए जा रहा था।
अमित देशवाल की पत्नी अनीता देशवाल ज्वॉइन कर रही हैं आर्मी
उग्रवादियों ने घात लगाकर सेना के इस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, दोनों ओर से काफी देर तक गोलियां चलती रहीं। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी मारा गया। वहीं, एक ट्रेंड कमांडो मेजर अमित को पेट में कई गोलियां लगीं। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उसके बाद पत्नी ने खुद आर्मी ज्वॉइन करने का संकल्प लिया था। बेटे को भी वे सेना का अफसर बनाएंगी।