फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 72 साल की उम्र में मां बनी थी ये महिला, अब झेल रही है कई परेशानियां

Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी ​थी ये महिला
72 की उम्र में यह महिला पहली बार मां बनी थी, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं अब उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी रही हैं। आप भी जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी ​थी ये महिला
पंजाब के अमृतसर की रहने वाली दलजिंदर कौर ने पिछले साल 19 अप्रैल 2016 को बेटे जन्म दिया था। नाम रखा अरमान। दलजिंदर कौर को औलाद का सुख टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक की बदौलत मिला था। अरमान के आ जाने से दलजिंदर कौर और उनके पति 75 साल के मोहिंदर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं था। अरमान अब 11 महीने का हो चुका है। थोड़ा-थोड़ा चलने लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी ​थी ये महिला
दलजिंदर कौर बताती हैं कि लेकिन अब उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन महीने से वे बच्चे का दूध नहीं पिला रही हैं। जिसके चलते अरमान की लंबाई कम है। दलजिंदर अब ब्लड प्रेशन और जोड़ों में दर्द की वजह से परेशान रहती हैं। ऐसे में वो बेटे अरमान का ख्याल सही ढंग से नहीं रख पा रही हैं। उनका कहना है कि मैंने जितना सोचा था वो उससे कई ज्यादा मुश्किल है। 

4 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी ​थी ये महिला
दलजिंदर कौर ने बताया कि अब मैं बहुत जल्दी थक जाती हूं। कई डॉक्टर्स को दिखाया, डाइट प्लान भी दिया गया। कई सारी दवाइयां भी मिली, लेकिन समस्या वहीं की वहीं है। अरमान का वजन बहुत कम है। कई डॉक्टर्स से अरमान के वजन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि उसका वजन खाने-पीने से बढ़े। वजन बढ़ाने के लिए दवाइयां देना ठीक नहीं होगा। दलजिंदर ने बताया कि इस उम्र में बच्चे को संभालना बहुत मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
72 साल की उम्र में मां बनी ​थी ये महिला
बता दें कि दलजिंदर कौर ने हिसार में बेटे को जन्म दिया था। दलजिंदर 3 साल से इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) ट्रीटमेंट ले रही थीं। दलजिंदर और उनके 79 वर्षीय पति मोहिंदर सिंह गिल को संतान की प्राप्ति शादी के 46 साल बाद हुई है। दो बार आईवीएफ साइकल नाकाम रहने के बाद भी दोनों ने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार बीते वर्ष जुलाई में दलजिंदर को कंसीव करने में कामयाबी मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें