फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगो मेला: पहले दिन पहुंचे 11 हजार पर्यटक, आज और बढ़ेगी संख्या

Sun, 09 Jul 2017 10:11 AM IST
डीके चौहान/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Pinjaur Mango mela
मैंगो मेले के पहले दिन करीब 11 हजार पर्यटकों ने गार्डन में पहुंच कर मेले का लुत्फ उठाया। शहर के यादविंद्रा गार्डन में 26वें मैंगो मेले का शनिवार को हरियाणा के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

2 of 7
Pinjaur Mango mela
मेले में आम की 4049 किस्में रखी गईं। इसके अलावा आम से निर्मित विभिन्न उत्पादों लड्डू, आम पन्ना, आम पापड़, चूरन, जूस, चटनी, जैम आदि उत्पाद मैंगो मेले में रखे गए। पिछले साल की तुलना में इस बार आम उत्पादक आम की कम वैराइटी लेकर मेले में पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
Pinjaur Mango mela
रविवार को मौसम सही रहा तो शनिवार की तुलना में रविवार की छट्टी की वजह से मेले में और अधिक पर्यटक पहुंच सकते हैं। मलिहाबाद से आए आम उत्पादक राजकुमार ने बताया कि वह पिछली बार आम की 210 किस्में लेकर आए थे। लेकिन इस बार आम की फसल कम होने के कारण केवल 50 किस्में ही ला पाए हैं। 

4 of 7
Pinjaur Mango mela
निर्मल नर्सरी देहरादून उत्तराखंड से आए उत्पादक आम की 21 किस्में, इमरान सहारनपुर से 50 किस्में लेकर मैंगो मेले में पहुंचे। उत्पादकों का कहना था कि इस बार आम की फसल पिछले साल की तुलना में कम होने के कारण वह आम की अधिक किस्में नहीं ला पाए।
विज्ञापन

5 of 7
Pinjaur Mango mela
मैंगो मेेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न प्रकार के आमों के बारे में उत्पादकों से जानकारी ली।  आम उत्पादकों ने बताया कि चौसा आम की कीमत भारत में 200 रुपये किलो है। इसे जापान सहित अन्य देशों में 800 रुपये किलो के हिसाब से एक्सपोर्ट किया जाता है। इसके अलावा हाथी झूल, हुस्नपरी, लंगड़ा, दशहरी व अन्य आम की किस्में देखने को मिलीं। मैंगो मेले के पहले दिन भारी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। इस मौके पर नॉर्थ जोन कल्चर पटियाला के लोक कलाकारों ने गार्डन में हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी नृत्यों सहित अन्य हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले कलाकार पर्यटकों को आकर्षित कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
Pinjaur Mango mela
इस्लाम अहमद लाख से बनी चूड़ियां और कडे़ गार्डन में ही बनाकर बेच रहे थे। उसके पास युवतियां और महिलाएं अपने कलाई के हिसाब से कडे़ बनवा रही थीं। इस्लाम अहमद ने बताया कि वह पिछले साल से चूड़ियां बनाने का काम कर रहा है। वह चूड़ियां बनाने के लिए लाख का इस्तेमाल कर रहा है और गर्म कर अलग अलग आकार की चूड़ियां बनाकर बेच रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pinjaur Mango mela
हरियाणा टूरिज्म और उद्यान विभाग ने पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में आयोजित 26वें आम मेले के अवसर पर स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई। पर्यटन विभाग के निदेशक मुकुल कुमार ने बताया कि आम खाओ प्रतियोगिता में पंचकूला के राजेश कुमार को प्रथम, बरवाला के आशींधा कुमार को दूसरा व गुलशन गांधी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं मनप्रीत को सांत्वना पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के बाल भारती स्कूल कालका, न्यू इंडिया स्कूल पिंजौर व नोबल हाई स्कूल पिंजौर को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। जबकि सीनियर वर्ग में न्यू इंडिया हाई स्कूल पिंजौर को प्रथम, सेंट विवेकानंद मिलेनियम एचएमटी को द्वितीय व राजकीय हाई स्कूल पपलोहा को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें