फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF अफसर लड़की से मिला और संबंध बने, पत्नी रोड़ा बनी तो रच दी खौफनाक साजिश

Mon, 21 Aug 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
man killed wife
एक शादीशुदा सीआईएसएफ अफसर लड़की से मिला। प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने की ठानी ली, लेकिन पत्नी रोड़ा बन गई। फिर शुरु हुआ खूनी खेल, देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
man killed wife
घटना हरियाणा के जींद की है। महिमा नाम की लड़की 9 अगस्त से लापता है। महिमा के पिता भीष्म ने उसके पति पर उसे मारने का आरोप लगाया है। भीष्म ने बताया​ कि महिमा अपने पति के साथ हरिद्वार गई थी और तबसे लापता है। उन्हें शक है कि उसके पति ने प्रेमिका के साथ​ मिलकर महिमा को गंगा में डुबोकर मार डाला। उत्तराखंड पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
man killed wife
वही भीष्म बेटी को तलाशने के लिए हरिद्वार में परिवार संग डेरा जमाए बैठे हैं। उनका कहना है कि न तो पुलिस और न ही सरकार कोई मदद कर रही है। वे अपने खर्चे पर ही गोताखोरों को बेटी के शव की तलाश में लगाए हुए हैं। वहीं हरिद्वार की डीएसपी प्रकाश चंद देवी ने बताया कि मृतका के पति सचिन ने पुलिस को बताया है कि वो अपनी प्रेमिका रीतू से शादी करना चाहता था तथा उसकी शादी जबरन महिमा से कराई गई थी। 
 

4 of 6
man killed wife
जींद में अमरनगर टिब्बा बस्ती के रहने वाले भीष्म शर्मा ने अपनी बेटी महिमा की शादी जींद के रहने वाले सचिन के साथ चार दिसंबर 2016 को की थी। सचिन सीआईएसएफ में अधिकारी था। शादी के कुछ ही दिनों बाद महिमा को तंग किया जाने लगा। महिमा से 15 लाख रुपये या गाड़ी लाने की मांग रोज की जाती थी। ऐसा न करने पर सचिन रीतू मान नाम की युवती से शादी की धमकी भी देता था।  
 
विज्ञापन

5 of 6
man killed wife
मृतका के पिता ने बताया कि रीतू सचिन के साथ ही नौकरी करती थी। दबाव के चलते एवं बेटी की खुशी के लिए उन्होंने साढ़े सात लाख रुपये दे दिए, मगर मामला नहीं सुलझा। नौ अगस्त को सचिन महिमा को घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया। महिमा वहां जाकर खुश थी मगर उसे नहीं पता था कि उसके पति के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। रीतू मान भी हरिद्वार पहुंची तो महिमा का चेहरा उतर गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
man killed wife
मृतका के पिता ने बताया कि जब काफी दिन तक महिमा लौटी नहीं। उसका फोन भी नहीं मिला तो सचिन से बात की गई। वह घबरा रहा था, शक के चलते हम हरिद्वार पहुंचे तो महिमा नहीं मिली। सचिन के रीतू दिखी तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने सचिन और रीतू को दबोच लिया तो मामला खुलकर सामने आ गया, लेकिन सहयोग नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें