फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो रोता चिल्लाता रहा, पर अपने दोस्त को नहीं बचा सका, उसे पल में मौत ने निगल लिया

Sun, 26 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनीपत जिले में दर्दनाक हादसा
वह रोता चिल्लाता रहा। कभी सीढ़ी को लात मारता तो कभी कोई जतन करता, पर अपने दोस्त को नहीं बचा सका। पल भर में मौत ने उसे निगल लिया।
विज्ञापन

2 of 5
कर्मचारी को 11000 वोल्ट का झटका लगा
घटना हरियाणा के सोनीपत जिले की है। मुरथल में बिजली का काम कर रहे एक कर्मचारी को 11000 वोल्ट का झटका लगा और देखते ही देखते वह एक आग के गोले के रूप में तब्दील हो गया। इसकी लाइव तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कर्मचारी को 11000 वोल्ट का झटका लगा
मिली जानकारी के अनुसार घटना 16 मार्च की बताई जा रही है। महालक्ष्मी संगम ढाबे पर कुछ कर्मचारी बिजली का काम कर रहे थे। 3 युवक एक सीढ़ी को लेकर दूसरी तरफ जा रहे थे। तभी ये सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11000 के हाई वोल्टेज तारों से टकरा गई।

4 of 5
कर्मचारी को 11000 वोल्ट का झटका लगा
शॉक लगते ही बाकी दोनों तो हट गए, लेकिन पश्चिमी बंगाल निवासी सुजीत वहीं गिर गया। साथी युवक ने इसे बचाने की खूब कोशिश की। कभी सीढ़ी को लात मारी तो कभी कुछ और जतन किए, लेकिन वह साथी को बचाने में नाकाम ही रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कर्मचारी को 11000 वोल्ट का झटका लगा
फिर क्या था सुजीत देखते-देखते और बचाते-बचाते चंद सेकंड्स में राख के ढेर में तब्दील हो गया। इस मामले में परजिनों ने किसी पर भी कार्रवाई कराने से मना भी कर दिया था, जिसके चलते मुरथल थाना प्रभारी रामबीर सिंह ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें