राम रहीम के समधी व कांग्रेस के चुनाव उम्मीदवार हरमंदर सिंह की चुनावी सभा में ब्लास्ट केस में बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा आया है। जानिए आप भी।
विज्ञापन
2 of 5
बठिंडा ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से उक्त मामले संबंधी कोई अहम खुलासा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बठिंडा पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली जाएगी, जो वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी के बारे में कुछ डिटेल हासिल करेगी। 31 जनवरी को मौड़ मंडी में हुए ब्लास्ट में प्रयोग की गई मारुति दिल्ली के नंबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
पुलिस ने सुराग की जांच के लिए पुलिस की दो सदस्यीय विशेष टीम दिल्ली जाएगी। सूत्रों ने बताया कि एनएसजी ने जो सैंपल घटना स्थल पर से लिए थे, उनको जांच के लिए दिल्ली लैब भेजा गया है। इस बारे में जल्द ही कोई नतीजा आने की उमीद जताई जा रही है। दिल्ली नंबर की जिस गाड़ी पर फिरोजपुर के स्कूटर का नंबर लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया था, उसकी वैद्यता 2011 में समाप्त हो चुकी थी।
4 of 5
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
सूत्रों के अनुसार विदेशों में बैठे केएलएफ व अन्य आतंकी संगठनों का इस वारदात में पूरा हाथ है, लेकिन इसका खुलासा तब होगा जब पुलिस के हाथ इस वारदात से जुड़ा कोई अहम आरोपी लगेगा। इसके अलावा उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने लाखों रुपये खर्च किए थे। इसको कम से कम दो लोगों ने अंजाम दिया है।
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
सूत्रों ने बताया कि उक्त ब्लास्ट के लिए एक व्यक्ति रैली स्थल के पास हो सकता था। दूसरे ने रिमोट कंट्रोल से कहीं दूरी से उक्त ब्लास्ट को अंजाम दिया होगा। हालांकि इस बारे में जिले के एसएसपी स्वपन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने तेजी से मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है। बडे़ स्तर पर जांच लगातार की जा रही है। अभी उक्त घटना संबंधी कुछ समय लग सकता है।