फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीनाथ में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, श्रद्धालु जरूर करेंगे लुधियाना की फैमिली की तारीफ

Sun, 22 Apr 2018 03:38 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
Snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala
श्री बद्रीनाथ धाम में 600 साल बाद एक ऐसा बड़ा बदलाव होने जा रहा है, देखकर श्रद्धालु लुधियाना की इस फैमिली की तारीफ जरूर करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
badrinath dham
दरअसल, बद्रीनाथ धाम का छत्र 600 साल बाद बदलने जा रहा है। लुधियाना के मुक्त परिवार को बद्रीनाथ धाम के छत्र की सेवा का मौका मिला है। छत्र मुंबई में तैयार कराया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। बद्री केदार मंदिर समिति के एडवाइजर और मुक्त परिवार के ज्ञानेश्वर सूद ने बताया कि यह छत्र 4 किलो सोने का बना है। साथ ही छत्र हीरे व रत्नों से जड़ित है। इसका डिजाइन उन्होंने खुद तैयार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
badrinath dham
ज्ञानेश्वर सूद ने बताया कि वह पहली बार 1989 में श्री बद्रीनाथ धाम गए थे। श्री बद्रीनाथ धाम का छत्र लगभग 600 साल पुराना है। जिसे धाम के कपाट खुलने के 10 दिन बाद 9 मई 2018 को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके दादा गुरु महर्षि मुक्त जी ने 1918 में पहली बार श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा की थी। उनकी यात्रा शताब्दी को लेकर ही सद्गुरु देव संत प्रतिमा महाराज के सान्निध्य में महर्षि मुक्त बद्रीनाथ यात्रा शताब्दी मनाई जा रही है।

4 of 5
badrinath dham
लुधियाना में पहली बार आयोजन
ज्ञानेश्वर सूद ने बताया कि भगवान का यह छत्र मुंबई से लुधियाना कड़ी सुरक्षा में लाया जाएगा। गो सेवक विजय अबरोल ने बताया कि श्री बद्रीनाथ धाम के छत्र का अनावरण 7 अप्रैल को संत समाज के सान्निध्य में होगा। यह अनावरण रामराज्य फार्म, बद्दोवाल में होगा। अनावरण समारोह में देशभर के संत विशेष रूप से शामिल होंगे। अनावरण के बाद छत्र को बाढ़ेवाल रोड में रखा जाएगा। जहां 7 मई तक हर शनिवार को भक्तों को दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badrinath - फोटो : amarujala
नौ मई को बदरीनाथ गर्भगृह में स्थापित होगा छत्र
बदरीनाथ धाम में आगामी नौ मई को छत्र अर्पित किया जाएगा। करीब तीन सौ तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ आठ मई को छत्र को लुधियाना से बदरीनाथ धाम लाया जाएगा। नौ मई को पूजा-अर्चना और विधि विधान के साथ छत्र को बदरीनाथ गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। मौजूदा समय में बदरीनाथ गर्भगृह में वर्षों पुराना सोने का छत्र मौजूद है। यह करीब दो किलोग्राम सोने का छत्र है, जिसे मध्य प्रदेश की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने चढ़ाया था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें